Ticker

6/recent/ticker-posts

करीब घंटे भर देरी से पहुंचा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर.. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.. उप चुनाव की रणनीति को लेकर हुई मंत्रणा..

  पूर्व वित्त मंत्री के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

दमोह। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से करीब 1 घंटे विलंब से दमोह के होमगार्ड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचा जहां उनकी अगवानी जिले तथा संभाग के वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा नेताओं द्वारा की गई। 

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी दमोह पहुंचे थे। इस दौरान जिला भाजपाध्यक्ष प्रीतमसिंह लोधी, हटा विधायक पीएल तंतुबाय, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, उमादेवी खटीक, लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिव चरण पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मालती असाटी सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष का वंदन अभिनंदन किया। 

हेलीपैड से कार द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा मलैया मिल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और परिजनों से मुलाकात की तथा उनके स्वर्गीय पिता जी श्री विजय कुमार जी मलैया के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि उसके पूर्व में दो बार श्री चौहान का मलैया निवास पर पहुंचने हेतु दमोह आगमन का कार्यक्रम बन चुका था लेकिन दोनों ही बार यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। बाद में तीनों नेताओं की कुछ देर तक मंत्रणा चलती रही। जिसका विषय आने वाले समय में होने दमोह विधानसभा का उपचुनाव माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दमोह से कांग्रेस टिकिट पर विधायक चुने गए राहुलसिंह ने पिछले दिनों कांग्रेस तथा विधायक पद से स्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद अब दमोह में 6 महीने के अंदर उपचुनाव होना है। ऐसे में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जयंत मलैया के उपर सभी की नजरे रहेगी। आज मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दमोह दोरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव और विद्यासागर पांडे के निवास पर भी पहुंचे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष.. मलैया मील परिसर से मुख्यमंत्री  और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव के निवास पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में श्री चौहान और श्री शर्मा आमचौपरा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके बेटे के निधन पर शोक संवेदना जताई और इसके बाद हेलीपैड वापस पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

0 Comments