Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्म दिवस को कांग्रेस जनों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया.. भाजपा की गोद में बैठ गए नेताओं को सबक सिखाने का लिया संकल्प.. मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी का स्वागत..

 जिला किसान कांग्रेस ने मनाया संकल्प दिवस

दमोह। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस को जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से जिन लोगों को जिताया वो लोग कार्यकर्ताओं के विश्वास और भावना को ठेस पहुंचाकर भाजपा की गोद में बैठ गए ऐसे लोगों को आगामी चुनाव में सबक सिखाने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देकर संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रतनचंद जैन, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनु मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, गौरव पटैल ने एकजुटता का संकल्प दिखाया। रैली जिला कार्यालय से स्टेशन चैराहा, राय चैराहा, घंटाघर होकर अबेडकर चैराहा पहुॅंची जहां राष्ट्रपति महात्मा गाॅधी, बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा केक काटकर कमलनाथ जी का जन्मदिवस मनाया गया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा को समस्त कांग्रेसजनों ने उनके जन्मदिवस पर बधाई दी।

 इस दौरान मोटर साईकिल पर सवार युवाओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाये वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में कांग्रेसजनों एकजुट दिखे। रैली में सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, परम यादव, मानक पटैल, पिछड़ावर्ग प्रदेश अध्यक्ष, धर्मवीर राय, शहर अध्यक्ष किसान कांग्रेस पप्पू कुशवाहा, के.के. अग्रवाल, गौरव राय, पवन गुप्ता, धनसींग राजपूत, राजकुमार कुशवाहा, राकेश पटैल, मोहन अठ्या, नानू खान, रिजवान खान, ताहिर अली, सत्तार खान, शमीम कुरैशी, संतोष यादव, इशाक कुरैशी, वीरेन्द्र सोनी, भरत राज, पवन राज, 

मनोज दुबे, रूप सींग, मानक अहिरवाल, छोटू महाराज, मार्तण्ड सींग, रजनी ठाकुर, जया ठाकुर, हेमा ठाकुर, अमीता सिंह, तौफीक खान, अजय जाटव, अभिषेक डिम्हा, भूपेन्द्र अजवानी, मंजीत यादव, रफीक खान, डब्बू महाराज, मेहमूब चिश्ती, नाना देशमुख हटा, जगदीश सिंह पटेरा, अशोक विश्वकर्मा, सत्येद्र राजपूत, बलीराम रैकवार सहित सकडों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चोधरी का धूमधाम से स्वागत..

दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चोधरी का बुधवार को नगर आगमन हुआ जहां सागर नाका पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत पुष्पाहार पहना कर धूमधाम से किया गया। अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष सुनील आनंद,अजय जाटव, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक डिम्हा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने जिले भर से आएं कार्यकर्ताआं व पदाधिकारियों ने फूल वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया इसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शहर के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र आजवानी, अफजल पठान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल रैकवार, गोलू जाटव, राजा कोरी, राजा अहिरवाल, जित्तू अहिरवार, दुर्गेश अहिरवाल, अरुण अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रहीं।

पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता को शत्रु और मित्र का ज्ञान जरूरी है- सुरेन्द्र चोधरी  प्रदेष कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी के आगमन पर जिला कांगे्रस कमेटी कार्यालय आगामी चुनावी रणनीति को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सुरेन्द्र चैधरी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी उप चुनाव में टिकिट किसी को भी मिले हमें पुनः मिल जुलकर इस सीट पर विजय परचम लहराना है । क्योंकि अब की लड़ाई सरकार से है एक तरफ सरकार होगी दूसरे तरफ हमारा प्रत्याषी ।  अबकी बार कौरवों और पाण्डवों की लड़ाई है । भाजपा दमोह सीट को लल्चाई नजरों से निहार रही है लेकिन हम सब कार्यकर्ता अभी से वार्डो में, पंचायतों में भ्रमण कर आमजन को बताएंगे कि कौन गंद्दार है और कौन खुद्दार रहेगा। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओ पदाधिकारियों टिकिट के दावेदारों की मौजूदगी रही। संचालन वीरेन्द्र ठाकुर ने किया । 

Post a Comment

0 Comments