मप्र में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बजने के पूर्व प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी.. आकाश त्रिपाठी की जगह पवन शर्मा होंगे इंदौर कमिश्नर.. रीवा धार देवास सिंगरौली मंडला नरसिंहपुर आगर मालवा आदि के कलेक्टर बदले.. 15 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी..

अब 15 आईएएस अधिकारी यहां से वहां किए गए ..
भोपाल। मप्र में दो दर्जन विधानसभा सीटों के उपचुनाव का बिगुल बजने के पूर्व प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। शनिवार शाम जारी आईएएस अधिकारियों की एक और तबादला सूची में इंदौर कमिश्नर प्रभावित हुए हैं। इंदौर के नए कमिश्नर अब पवन शर्मा होंगे वही इंदौर कमिश्नर रहे आकाश त्रिपाठी को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है।
राज्य सरकार ने15 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। इनमें कई कलेक्टरों को भी इधर से उधर किया गया है। इंदौर संभाग के नये कमिश्नर अब पवन कुमार शर्मा होंगे। आकाश त्रिपाठी को इंदौर कमिश्नर से हटाकर उर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। 

इलैया राजा टी. को कलेक्टर रीवा, आलोक कुमार सिंह को कलेक्टर धार, वेदप्रकाश को कलेक्टर नरसिंहपुर, वीएस कोलसानी आयुक्त नगर निगम भोपाल, अनिल कुमार खरे को कलेक्टर मंडला, चंद्रमौली शुक्ला को कलेक्टर देवास, राजीव रंजन मीना को कलेक्टर सिंगरौली और अवधेश शर्मा को कलेक्टर आगर मालवा बनाया गया है। 


पुलिस नगरी प्रशासन विभाग  शायद कुछ अन्य विभागों की  तबादला सूची भी जारी की गई है  वही जल्द ही कुछ अन्य अधिकारियों की तबादला नई पदस्थापना सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ