Ticker

6/recent/ticker-posts

ठंड से कांप रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोबाइल पर कलेक्टर को हड़काया.. धान खरीदी केंद्र चालू नहीं कराए तो करा दूंगा चक्का जाम.. गृहमंत्री अमित शाह की सभा में जबलपुर जा रहे थे चौहान.. तेंदूखेड़ा में किसानों ने धरना शुरू किया..

धान खरीदी केंद्र चालू नहीं कराए तो करा दूंगा चक्का जाम
दमोह। सागर रहली मार्ग से  जबलपुर जा रहे  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी को  एक बार फिर  झलोन तेंदूखेड़ा क्षेत्र के किसानों ने रोककर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया तथा धान खरीदी केंद्रों के बंद रहने से निर्मित परेशानी भरे हालात बयान किये। जिसके बाद श्री चौहान ने दमोह कलेक्टर से मोबाइल पर चर्चा करते हुए चेतावनी दे डाली कि यदि शाम 4:00 बजे तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए गए तो वह चक्का जाम शुरू करा देंगे। 
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित गृह मंत्री श्री अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए कार से रहली तेंदूखेड़ा मार्ग से जबलपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी लग जाने पर झलोन क्षेत्र में काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए तथा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी से उतरते ही ठंड की वजह से कांपते नजर श्री चौहान को किसानों ने जैसे ही पिछली बार की तरह अपनी धान खरीदी नहीं होने का दुखड़ा सुनाया तो श्री चौहान नाराज हो उठे तथा उन्होंने संभाग के कमिश्नर को फोन लगाने को कहा। इस बीच एक एक किसान ने दमोह कलेक्टर का नंबर लगा कर उन्हें अपना मोबाइल दे दिया। जिसके बाद श्री चौहान धान खरीदी केंद्र  शुरू नहीं होने पर मोबाइल  पर कलेक्टर को स्पष्ट चेतावनी देते नजर आए।

बाद में तेंदूखेड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मंत्री दशरथ सिंह और क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में भाजपा नेता कार्यकर्ताओ रोकते हुए उनका स्वागत किया और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। श्री चौहान ने आश्वासन दिया कि शाम 4:00 बजे वह गृह मंत्री अमित शाह की सभा से लौटकर इसी मार्ग से वापस निकलेंगे। तब तक यदि धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होते हैं तो चक्का जाम किया जाएगा।
श्री चौहान से चर्चा के बाद उत्साहित भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने जहां तेंदूखेड़ा में किसान आंदोलन के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू करते हुए जाम की तैयारियां शुरू कर दी गई वही किसानों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के वापस लौटने के इंतजार के साथ धान खरीदी केंद्रों के शुरू होने का इंतजार शुरू कर दिया। कितना होगा पूर्व मुख्यमंत्री के चेतावनी के बाद तेंदूखेड़ा क्षेत्र के बंद पड़े धान खरीदी केंद्रों को चालू कराया जाता है अथवा चका जाम शुरू होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत चर्चा करने वालों मैं पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, विधायक धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री रूपेश सेन, सासंद प्रतिनिधि मूरत सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव सहित भाजपा के अनेक नेताओं कार्यकर्ताओं में किसानों की मौजूदगी रही। झलोन तेंदूखेड़ा क्षेत्र से अशेक जैन तारण के साथ विशाल रजक की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments