Ticker

6/recent/ticker-posts

बंडा विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की ग्राम स्वराज्य पदयात्रा केेेे दौरान रास्ते में जगह-जगह स्वागत.. 15 किलोमीटर की पदयात्रा में युवाओं ने सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश..

ग्राम स्वराज्य पदयात्रा गूगरा खुर्द से प्रारंभ हो बंडा पहुंची

बंडा। दमोह संसदीय क्षेत्र के बंडा में बुधवार को क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल की ग्राम स्वराज्य पद यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। करीब 15 किलोमीटर की पदयात्रा केेेे दौरा रास्ते में जगह-जगह ग्रामीण जनों से लेकर स्कूली बच्चों ने अपने लाडले नेता और उनके साथ यात्रा मे सहभागी बनते लोगों का पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती पर दमोह सांसद प्रहलाद पटेल द्वारा निकाली जा रही ग्राम स्वराज पद यात्रा का तीसरा चरण मंगलवार को दमोह जिले के सगौनी कुम्हारी क्षेत्र में संपन्न हुआ था वही चौथे चरण में बंडा विधानसभा के गूगराखुर्द से होकर ग्राम चंडीमाता, सेमरा, जगथर, बिजरी होते हुए पदयात्रा बंडा पहुंची। पदयात्रा के दौरान लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणाम बताने के साथ जगह-जगह पड़े कूड़े करकट को साफ करके स्वच्छता का संदेश देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 ग्राम स्वराज पद यात्रा में पूर्व सांसद शिवराज लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, पूर्व मंत्री ललिता यादव, सुधीर यादव, मंडल अध्यक्ष उमेष जैन, बाबूसिंह मुडिया, भैयाराम सिंह लोधी, महेन्द्र सिंह मंहूना, पन्ना ठाकुर, जिला महामंत्री वैभवराज कुकरेले सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                                          
बंडा के बरा चौराहे पर पद यात्रा के समापन के साथ आयोजित समारोह का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवराज भैया का माल्यार्पण से स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिया इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में जनता को जानकारी देकर जागरूक किया। बंडा से दिनेश लोधी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments