Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत रत्न राजीव जी की जयंती पर हुए विविध आयोजन.. सदभावना दौड़, पौधारोपण, शपथ ग्रहण.. कांग्रेसजनों ने मनाया युवा संकल्प दिवस.. वृद्धाश्रम में फल वितरण के बाद अस्पताल में किया रक्तदान..

सदभावना दौड़ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाई- 
दमोह। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आज 20 अगस्त को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ हुई सदभावना दौड़ को कलेक्टर तरूण राठी के साथ एसपी विवेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदभावना दौड़ बेलाताल के सामने से होते हुए एक्सीलेंस स्कूल, नव जागृति स्कूल के सामने से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। 
इस मौके पर इस दौड़ में शामिल बाल वर्ग और बालिका वर्ग में प्रथम 3 विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस दौड़ में शामिल बालक वर्ग और बालिका वर्ग में प्रथम 3 विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, एसडीएम रवीन्द्र चौकसे सहित जिला अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर तरूण राठी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस है, सरकार ने निर्णय लिया कि सदभावना दौड का आयोजन किया जायें। उन्होंने कहा वर्षा होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं युवाओं ने हिस्सा लिया। श्री राठी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय प्रारंभ करायें, 18 वर्ष के युवाओं को वोटिंग का हक दिलाया। उन्होंने कहा सदभावना के संदेश को मन में रखें और देश के विकास के लिए आगे बढ़े।
कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया पौधारोपण-
कार्यक्रम के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने विभिन्न  प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान और पूर्व में प्रातः से ही वर्षा हो रही थी, परंतु छात्र-छात्राओं और सभी ने मौसम की परवाह किये बिना उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
सदभावना दिवस पर कलेक्टर SP ने दिलाई शपथ
दमोह।सदभावना दिवस पर कलेक्टर तरूण राठी ने आज प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया मैं प्रतिज्ञा करता/ करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूँगा /करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/ करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बात चीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/ सुलझाऊंगी। इस मौके पर एसडीएम रविन्द्र चौकसे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ को सदभावना दिवस पर शपथ दिलाई। 
राजीव जी की जयंती पर मनाया युवा संकल्प दिवस
दमोह। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पहार करते हुए अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि आज युवा संकल्प दिवस पर संचार क्रांति के जननायक राजीव जी का सौम्य व्यक्तित्व हम सभी को ऊर्जावान बनाता है। सतीष जैन, ललित नायक, संजय चौरसिया, वीरेन्द्र दबे मनु मिश्रा, पवन गुप्ता, लालचंद राय, वीरेन्द्र ठाकुर, बिल्लू बाधवा, आषुतोष शर्मा, अजय सरवरिया ने कहा कि भाजपा आमजनता को भावनाओं में बहाकर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में शहीद हुए हमारे प्रणेता महापुरूषों को भुलाने का काम कर रही है।
शहर कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में फल वितरण किया
वृद्धाश्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यषपाल ठाकुर ने वृद्धों को फल वितरित करते हुए कहा कि राजीव जी ने विपरीत पिरिस्थितियों में देश की बागडोर संभाल कर अनेकों जनहितैषी कार्य किये। इस अवसर पर वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, भूपेन्द्र आजमानी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विक्रम ठाकुर, अमर सीेंग, राजा रौतेला, दीपक मिश्रा, राव लाखन सिंह, हेमराज भैया, रमेष राठौर, अखिलेष मेहरोत्रा, धीरेन्द्र तिवारी आदि ने भी उपस्थित रहकर वृद्धों का आषीष प्राप्त किया। 
जिला अस्पताल में रक्तदान किया गया
जिला चिकित्सालय में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान कार्यक्रम में अभिषेक, डिम्हा मंजीत यादव, रफीक खान, पार्षद पप्पू कसोटया, अजय जाटव, आरिफ राइन, सृजन असाटी, कपिल राज, मंदीप सिंह, अनिल जैन, चंदन ताम्रकार सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में रक्तदान किया तत्पष्चात् ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस सेवादल द्वारा स्टेडियम परिसर में आधा सैकड़ा पौधे रोपकर वृक्षारोपण किया इस अवसर पर शैरू कछवाहा, अरूण दुबे, संतोष यादव, अमित बुधौलिया, शंकर कटारया, धन्नी कक्का, बल्लु सिंह, गजराज सींग, शिव सींग, सरवर पठान, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रफीक खान, महासचिव कपिल राज, विधानसभा प्रभारी मनदीप खनूजा, महासचिव शानू जुनेजा  सहित अन्य युवा कांग्रेस के साथियों की उपस्थिति रही। 
वृद्धाश्रम में वृद्धो के बीच मनाया जन्मदिवस
दमोह। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सद्भावना के रूप में नगर के वृद्धाश्रम में वृद्धो के साथ उनका आर्शीवाद लेकर मनाया। पंचायती राज राज्य के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी और अनेक सैकडो साथी वृद्धो के साथ बैठकर उनका हाल चाल जाना और उनको फल व अन्य उपहार वितरण कर उनका आर्शीवाद लिया।
 विधायक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में संपंन कार्यक्रम में कांग्रेस के महामंत्री कल्लन जैन, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, संदीप राय पंयायती राज जिलाध्यक्ष, रंजीता पटेल जनपद पंचायत पथरिया अध्यक्ष, हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुष्का राय, राजा राय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, धीरेन्द्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि, अभिषेक डिम्हा युवक कांग्रेस अध्यक्ष, शानू जुनेजा महामंत्री, सृजन असाटी, कौशल चौरहा, रामकुमार दुबे, अंशुल राजपूत, विनोद पटेल, गोविंद लोधी, भूपेन्द्र राजपूत, सुजीत राजपूत, तोषू दुबे, मकशूद भाई, इमरान भाई, मुन्ना कुरैशी आदि ने राजीव जी के चित्र पर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। सहयोगी के रूप में मुख्तार जाफरी, अनुज ठाकुर, विवेक बाथरे, दीपक मिश्रा आदि वरिष्ठ युवा एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। आभार गणेश प्रजापति ने माना। 

Post a Comment

0 Comments