Ticker

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी की सभा के प्रचार वाहन जायलो कार की टक्कर से.. बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत.. सागर बंडा रोड पर देर रात हुआ दर्दनाक हादसा..

कांग्रेस के प्रचार वाहन और बाइक के बीच भिड़ंत-
सागर बंडा मार्ग पर देर रात कांग्रेस के प्रचार वाहन जाइलो कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है। बताया जा रहा है दमोह जिले के पथरिया में 30 अप्रैल को आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आम सभा के प्रचार में यह बाहन लगा हुआ था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:30 बजे जाइलो कार क्रमांक एमपी 15 सी ए 5803 और बाइक क्रमांक एमपी 15 एमडी 3202 के बीच सोरई  गांव के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कन्दारी गांव निवासी बद्री लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली जाइलो कार में सवार लोग गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गए। 
गाड़ी के आगे कांग्रेस का झंडा लगा हुआ है तथा दमोह लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी के नाम के स्टीकर और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजा कांच पर चिपके हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में लगी यह गाड़ी 30 अप्रैल को पथरिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन के प्रचार में सोमवार रात लगी बताई गई है। वही आरटीओ के रिकॉर्ड में यह गाड़ी बंडा बेलई निवासी अवधेश शर्मा के नाम पर दर्ज है।
हादसे की जानकारी लगने पर बंडा थाना प्रभारी सतीश सिंह कुछ ही देर में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व मृतक को अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल पर आवागमन को बहाल कराते हुए पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने ने बताया कि जाइलो गाड़ी में सवार लोगों के बारे में पतासाजी की जा रही है। 
 पथरिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा आज-
दमोह जिले के पथरिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विशाल आम सभा का आयोजन 30 अप्रैल को किया गया है। जिसको लेकर पूरे दमोह लोकसभा क्षेत्र में जोरदार तैयारियां की गई है। कांग्रेस के चुनाव  पर्यवेक्षक  संजीव शर्मा ने ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में 50 हजार से अधिक की भीड़ को जोड़ने की तैयारी की गई है। बंडा से दिनेश लोधी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments