Ticker

6/recent/ticker-posts

शीतलहर के चलते अब आराम से उठाए बच्चो को.. स्कूलों से लेकर आंगनबाड़ी तक का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किए आदेश..

आठवीं तक के स्कूल बजे से, आंगनबाड़ी 10 बजे से-

दमोह। उत्तर भारत में  भीषण बर्फबारी के बाद  समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में शीत लहर का असर दिन में भी जोर पकड़े हुए हैं। तापमान में आयी गिरावट के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन का समय प्रात: 09 बजे से किया जाने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय भी प्रात: 10 बजे से कर दिया गया हैं।
कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने जिले में शासकीय-अशासकीय, सी.बी.एस.ई. एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शीत रितु एवं तापमान में आयी गिरावट के दृष्टिगत छात्र हित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी विद्यालयों का संचालन का समय में परिवर्तन करते हुए प्रात: 09 बजे से किया जाने के आदेश दिये है। साथ ही उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि दोपहर पाली में संचालित होने वाली शालाएं शाम 4:30 बजे के पश्चात संचालित ना की जायें

उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय भी प्रात: 10 बजे से किया है। जारी आदेश के मुताबिक 15 दिसम्बर से अन्य आदेश होने तक शासकीय-अशासकीय सीबीएसई एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक कक्षाएं प्रात: 09 बजे से पूर्व प्रारंभ नहीं की जायेंगी। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।             

Post a Comment

0 Comments