Ticker

6/recent/ticker-posts

4 दर्जन आईएएस के तबादले.. श्रीनिवास शर्मा को CM के गृह जिले छिंदवाड़ा की कमान, नीरज कुमार होंगे दमोह कलेक्टर..

मप्र में करीब चार दर्जन आईएएस अधिकारी बदले-
भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अनेक जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। 4 जिलों को छोड़कर करीब 4 दर्जन जिलों में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी जारी दी गई है।
 गुरूवार रात जारी कलेक्टरों की तबादला सूची में पहला नाम दमोह के पूर्व कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा का सामने आया है। जिनको कमलनाथ सरकार में जबरदस्त तवज्जो देते हुए मुख्य मंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा का कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। 
इधर कुछ महीने पहले दमोह के कलेक्टर बनाए गए विजय कुमार जे को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित करने में देरी का परिणाम तबादले के तौर पर भोगना पड़ा है। इनको मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। 
वही ग्वालियर से  अपर आयुक्त भू अभिलेख व बंदोबस्तनीरज कुमार सिंह को दमोह कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। वर्ष 2011 में पहले अटेम्प्ट में सिविल सर्विस का एग्जाम 11th रैंक लेकर क्वालीफाई करके 2012 बैच के IAS है।

रीवा कलेक्टर प्रीती मैथील को सागर कलेक्टर बनाया गया है। तरुण पिथोड़े को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है, वह अभी सीहोर कलेक्टर थे। अभिषेक सिंह सीधी कलेक्टर बनाए गए, भरत यादव ग्वालियर और ओपी श्रीवास्तव को रीवा भेजा गया है। 
अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय, छिंदवाड़ा कलेक्टर वेदप्रकाश को मंत्रालय भेजा गया है। दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर होंगे। आशीष सक्सेना झाबुआ कलेक्टर को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है। वहीं प्रियंका दास को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। बसंत कुर्रे श्योपुर, आरपीएस जादौन दतिया कलेक्टर बनाये गए हैं। 

मप्र के करीब 4 दर्जन जिलों में एक साथ कलेक्टरों के तबादले की खबर से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप के हालात बने हुए हैं। भाजपा सरकार में उपेक्षित आईएएस अधिकारियों को कमलनाथ सरकार में महत्त्व मिलने से उनके अच्छे दिन कहै जा सकते हैं। वहीं शिवराज सरकार में मजे मारने वाले अनेक अधिकारियों को अब मंत्रालय में बैठकर माथापच्ची करना होगी।

IAS अफसरों तबादला लिस्ट-अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय पदस्थ वेदप्रकाश छिंदवाड़ा कलेक्टर से मंत्रालय पदस्थ श्रीनिवास शर्मा छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाए गए दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर कलेक्टर आशीष सक्सेना होशंगाबाद कलेक्टर
प्रियंका दास, कलेक्टर मुरैना बसंत कुर्रे, श्योपुर कलेक्टर
RPS जादोन दतिया कलेक्टर छोटे सिंह भिंड कलेक्टर बनाए गए गणेश शंकर, कलेक्टर सीहोर भास्कर लक्षकार, कलेक्टर गुना दीपक कुमार सक्सेना, कलेक्टर नरसिंहपुर सौरभ कुमार सुमन, उप सचिव मंत्रालय
विजय कुमार, उप सचिव मंत्रालय अनुग्रह पी, कलेक्टर शिवपुरी विजय दत्ता, उप सचिव मंत्रालय मोहित बुंदस, अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र नीरज किमार सिंह कलेक्टर दमोह चंद्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर अनूपपुर
रोहित सिंह, उप सचिव बालाघाट दीपक आर्य, कलेक्टर बालाघाट हर्षिका सिंह, उप सचिव मंत्रालयरजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत जबलपुर शीतला पटले, अपर कलेक्टर बैतूल शील्पा गुप्ता, उप सचिव मंत्रालय गोपाल चंद्र डाड, कलेक्टर खरगौन दिलीप कुमार, उप सचिव मंत्रालय वीरेन्द्र सिंह रावत, उप सचिव मंत्रालय आलोक कुमार सिंह, उप सचिव मंत्रालय शमीम उद्दीन, कलेक्टर अलीराजपुर तरुण पिथोड़े, कलेक्टर बैतूल अभिषेक  सिंह, कलेक्टर सीधी धनराजू एस, कलेक्टर मंदसौर प्रीति मैथिल, कलेक्टर सागर वेद प्रकाश, उप सचिव, मंत्रालय शशिभूषण सिंह, उप सचिव मंत्रालय सत्येन्द्र सिंह कलेक्टर सतना बनाये गए है।

Post a Comment

0 Comments