Ticker

6/recent/ticker-posts

हटा में बसपा नेता के घर प्रेशर कुकर का धमाका.. जिला पंचायत सदस्य झुलसी, जिला अस्पताल में इलाज जारी..

घर मे खाना बनाते समय कुकर फटने से हादसा-
 दमोह। जिले के बनगांव क्षेत्र से जिला पँचायत की सदस्य बसपा नेत्री लता पति अशोक चौरसिया अपने घर में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर के फट जाने से इसकी चपेट में आ गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद इलाज जारी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य लता चौरसिया शनिवार को हटा स्थित अपने घर के किचिन में खाना बना रही थी। इस दौरान तेज आवाज के साथ प्रेशर कुकर फट गया। जिससे  कुकर का ढक्कन उनके चेहरे पर जाकर लगते ही वह झुलस कर अचेत हो गई। तथा आंखों के पास गंभीर चोट भी आई है।

धमाके की आवाज सुनते ही परिवार के अन्य लोग किचन में पहुंचे। तथा उनको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा उनका उपचार जारी है।
डॉक्टर के अनुसार उनकी दाईं आंख के पास में गंभीर चोट आई है। उन के हाथ और सिर के नीचे जलने के जख्म है। जानकारी लगते ही हटा पुलिस मोके पर पहंची और मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना की जानकारी लगने पर हटा स्थित आवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में परिचितो की भीड़ लगी रही।

Post a Comment

0 Comments