Ticker

6/recent/ticker-posts

नोहटा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मशार तथा दरिंदगी की दो घटनाए.. रिश्ते के दादा पर मासूम से दुष्कर्म के आरोप इधर सनकी युवक ने मासूम की जान ली..

रिश्ते के दादा पर मासूम से 8 माह दुष्कर्म के आरोप 

दमोह। जिले के नोहटा अंतर्गत एक दिन के अंतराल से सामने आए दो लोम हर्षक घटना क्रमो ने होली के पहले लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि दोनों घटनाओं के आप पुलिस के हाथ लग चुके है उसके बावजूद मानवता को शर्मसार कर देने तथा अमानवियता की हदों को पार कर देने वाले इन घटनाक्रमों ने लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर हमारा समाज जा कहां रहा है..?
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 माह की मासूम बच्ची के साथ परिवार के ही मुंह बोले दादा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 26 फरवरी की दोपहर लगभग 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि बच्ची की दादी चना कटाई के लिए खेत पर मजदूरी करने गई हुई थी, जबकि पिता गोवा में मजदूरी करता है। घटना के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद थी। इसी दौरान परिवार का मुंह बोला दादा बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया। कुछ समय बाद परिवार के अन्य बच्चों ने बच्ची को लहूलुहान अवस्था में देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी मां को दी गई। मां मौके पर पहुंची और बच्ची को घर ले आई। देर शाम दादी के लौटने पर पहले स्थानीय स्तर पर उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
जिसके बाद मासूम को 27 फरवरी की रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीएसपी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तथा नोहटा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। जहां देर रात मेडिकल के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है इधर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

सनकी युवक ने मासूम को मौत के घाट उतारा.. दमोह।  नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुआ पट्टी गांव में शनिवार को 5 साल के मासूम बच्चे देवेंद्र उर्फ बसंत की डंडों से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। बाद में बांदकपुर चौकी पुलिस के द्वारा आरोपी को दूसरे गांव से ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लेने की खबर सामने आई है।
घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे बालक देवेंद्र गांव में खेल रहा था इस दौरान आरोपी सतीश आदिवासी वहां पहुंचा और डंडे से बच्चों पर ताबड़तोड़ कई बार किये। जिसमें बच्चे का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में बच्चों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे म्रत घोषित कर दिया था। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश हेतु को आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दी। आरोपी के नदी के उसे पार भाग जाने की जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने उसे पड़कर बांदकपुर चौकी पुलिस के हवाले कर देने की जानकारी सामने आई।


Post a Comment

0 Comments