दमोह। जिला अस्पताल गेट पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच दे दना दन के हालात निर्मित होते ही हड़कंप के हालात बनते देर नहीं लगी।
दोनों पक्ष की महिलाओं द्वारा एक दूसरे से मारपीट के बीच दोनों पक्ष के कुछ युवक भी इसमें शामिल होते नजर आए। बताया जा रहा है शनिवार को एक नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान दे देने के बाद ससुराल तथा मायके पक्ष के बीच विवाद के हालात निर्मित हुए हैं।
जबलपुर नाका चौकी पुलिस फांसी लगाने की बजह की पता लगाने जांच पड़ताल मैं जुटी हुई है वही मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने की वजह से उसका शव जिला अस्पताल की मरचुरी में रखा हुआ है। वही मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग जिन में महिलाएं भी शामिल है शाम से ही जिला अस्पताल परिसर में डेरा डाले हुए हैं।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत.. दमोह। शनिवार रात तेन्दूखेड़ा पाटन मार्ग पर स्थित बगदरी की घटिया पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से तेन्दूखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है मामला पाटन थाना क्षेत्र का है मृतक की पहचान तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 3 के रुप में हुई है घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मनोज उर्फ (मज्जू) पिता शारदा प्रसाद साहू उम्र 48 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा है जो सुबह किसी काम को लेकर अन्य साथी सौरभ साहू के साथ बाइक से जबलपुर गए हुए थे जहां देर शाम जबलपुर से वापस तेन्दूखेड़ा आते समय पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेन्दूखेड़ा मार्ग पर स्थित बगदरी की घाट पर अधे मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई..
पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अभी अज्ञात है पुलिस ट्रैक्टर की तलाश कर रही है घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार दो लोग थे जिसमें मनोज साहू और सौरभ साहू बताया गया है बाइक से कुछ सामग्री नीचे गिर गई जिसको उठाने के लिए बाइक रोकी गई और सामग्री उठाने का प्रयास किया तभी अचानक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ गया जिसकी चपेट में मनोज साहू आ गए बाइक सवार युवक मनोज साहू ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से कमर के नीचे का हिस्सा छति ग्रस्त हो गया और मौके पर ही मौत हो गई पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।



0 Comments