नदी में कार गिरने के मामले में सपना की मौत के बाद माता-पिता ने दामाद पर लगाए हत्या के आरोप.. नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस भी अब जांच में जुटी..

 बेटी की मौत के बाद दामाद पर हत्या के आरोप

दमोह। देहात थाने के नरसिंहगढ़ इलाके में पति पत्नी सहित कार नदी में डूब जाने के घटनाक्रम के बाद मंगलवार शाम से शुरू हुए सनसनी खेज हालात बुधवार को भी बन रहे। देर रात नदी से कार को बाहर निकाले जाने के बाद आज सुबह महिला का शव भी बरामद हुआ। लेकिन इसी के साथ मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाकर मामले में फिर सनसनी फैला दी।
उल्लेखनिय है कि मंगलवार शाम नरसिंहगढ़ के ऑटो पार्ट्स व्यवसायी अमित उर्फ सुनील अहिरवार की कार चैनपुरा मार्ग पर सुनार नदी पुल से नीचे उतरकर करीब 40 फीट नीचे नदी के अथाह जल में समा गई थी। हादसे के वक्त सुनील के साथ उनकी पत्नी सपना भी कार में सवार थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पानी में कार सहित समा गए दंपति की तलाश हेतु रेस्क्यू शुरू हो गया था।
इस दौरान आश्चर्यजनक ढंग से सुनील कर के साथ साथ पानी से बाहर निकलने में सफल रहे थे जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर उनकी पत्नी सपना की तलाश देर रात तक की जाती रही थी लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका था। हालांकि इस दौरान देर रात क्रेन की मदद से पानी के अंदर से कार को बाहर निकलने में सफलता मिल गई थी..
लेकिन कार में सपना के नहीं मिलने से उनके डूब जाने अर्थात जल समाधि की आशंका जताई जा रही थी। जो आखिरकार सही साबित हुई।
बुधवार को सुबह रेस्क्यू टीम ने गोताखोरों की मदद से सपना के शव को खोज कर किनारे पर लाने में सफलता हासिल कर ली थी। इसके बाद पुलिस में पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर राहत की सांस ली थी। क्योंकि मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक तथा बुधवार सुबह से दोपहर तक पुलिस होमगार्ड गोताखोर टीम के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी महिला की तलाश हेतु नदी किनारे लगातार मौजूद रहे थे।
लेकिन महिला का शव मिलने के साथ ही उसके माता-पिता ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि नदी में कार के साथ दंपति का डूबना महज हादसा नहीं बल्कि सपना को मौत की नींद सुलाने की एक सोची समझी साजिश थी। मामले में सपना के पिता लुट्टन अहिरवाल का आरोप है कि उसके दामाद सुनील ने जानबूझकर कार को नदी में गिराकर उसकी जान ले ली तथा स्वयं सुरक्षित बाहर निकल आया। वही रहा सवाल कार के क्षतिग्रस्त होने का तो उसकी भरपाई बीमा से हो जाएगी। मृतका सपना के माता-पिता ने उसके पति सुनील पर सीधे हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि सपना के दो सीजर ऑपरेशन से दो बेटियां हुई थी।
जबकि उसका पति अमित उर्फ सुनील अहिरवाल बेटे की चाहत में कई दिनों से सपना को प्रताड़ित करता था। वह सपना से छुटकारा पाना चाहता था इसलिए उसने उसे ठिकाने लगाने के लिए कार हादसे की यह साजिश रची थी। बेटी की मौत के बाद माता पिता अब  सपना के पति और परिजनों को सलाखों के पीछे भेजना चाहते है। इधर पुलिस भी परिजनों के बयान के आधार पर साजिश के एंगल पर भी तफ्तीश में जुट गई है। मामले में नरसिंहगढ़ चौकी अभिषेक पटेल का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है फिलहाल पोस्टमार्टम करा कर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। शकीर मुहम्मद की खबर

Reactions

Post a Comment

0 Comments