ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 4 तीर्थ यात्रियों की मौत
सागर झांसी हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार के कहर के साथ मौत का तांडव देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे डिवाइडर पर जाकर पलट गई हादसे में जबेरा के जैन परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
दमोह जिले जबेरा थाना क्षेत्र निवासी जैन परिवार के लोग गोलाकोट तीर्थ वंदना पर जा रहे थे रास्ते में बुधवार दोपहर सागर जिले के माल्थोन थाना क्षेत्र में उनकी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें जैन परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही जबेरा में शोक का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जबेरा निवासी सचिन जैन अपने परिवार व बहन जीजा के साथ गोलाकोट की तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे। सागर जिले के मालथोन के पास बरोदिया कला में एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार पलटी खा गई और कार में सवार सवार सचिन जैन की पत्नी ऋतु जैन व उनके जीजा सुपेन्द्र जैन की मौके पर मौत हो गई।
सचिन व उनकी बहन सहित दो बच्चो सागर रेफर किए गए। जहां
इलाज के दौरान सचिन जैन की भी मौत हो गई इस तरह पति-पत्नी ,जीजा व भांजा
मृत हो चुके हैं। परिवार में सचिन जैन के ऊपर सारी जिम्मेदारियां थी।सचिन
जैन की चार बेटियां है । चार बेटियां, मां व छोटे भाई को अकेली छोड़कर चले
गए।

0 Comments