देशी कट्टे, हैंड ग्रेनेड, स्मैक के साथ पकड़े आरोपी
दमोह। शहर की कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम अपराधिक प्रवृत्ति के 5 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल जिला न्यायालय तक ले जाकर पेश किया। इस कार्रवाई ने पूरे शहर में संदेश दिया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाए हुए है।
आरोपियों
में दो दिन पहले एक्सीलेंस स्कूल के पास कॉलेज छात्रा के गले पर चाकू से
हमला करने वाला आरोपी अशोक अठया भी शामिल था। न्यायालय की ओर जाते समय अशोक
महिलाओं के सम्मान करने के नारे लगाता हुआ दिखाई दिया। सीएसपी
एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी अशोक पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया
गया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के आरोपी सत्यम पटेल और
समीर वंशकार भी शामिल थे, जिनके पास से दो देसी कट्टे और तीन हैंड ग्रेनेड
बरामद किए गए थे। इसी के
साथ नशे के कारोबार में लिप्त मुरैना के धीर सिंह और कल्याण कुशवाह को भी
जुलूस में शामिल किया गया। पुलिस ने इनके पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत की
6 ग्राम स्मैक बरामद की है।
हालांकि
पुलिस ने जुलूस निकालने से इनकार किया है, लेकिन शहरवासियों ने इसे सख्ती
का संकेत माना और खुलेआम संदेश दिया गया कि अपराधियों को अब बख्शा नहीं
जाएगा।
0 Comments