Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा सहकारी समिति नोहटा ब्लेकलिस्ट, सर्वेयर संचालक को नोटिस.. खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति खमरिया में संलग्न.. इधर घाना मैली उपार्जन केन्द्र निरस्त कर ब्लेकलिस्ट एवं प्रबंधक को निलबिंत करने नोटिस..

सेवा सहकारी समिति नोहटा ब्लेकलिस्ट..

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के भ्रमण दौरान सेवा सहकारी समिति नोहटा द्वारा संचालित गेंहू खरीदी केन्द्र स्थान जय वेयर हाउस जलेहरी तिराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय तहसीलदार जबेरा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम शाखा प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग समिति प्रबंधक घानामैली कम्प्यूटर आपरेटर समिति स्तरीय सर्वेयर उपस्थित पाए गए। 

जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दमोह के प्रतिवेदन अनुसार खरीदी केन्द्र प्रभारी धमेन्द्र नामदेव द्वारा बताया गया कि आज तक 104 क्विंटल की खरीदी कृषक जयराम राय 222110014874 अज्जू सींग 222110015393 एवं सीतारानी 41101540001 से खरीदी की गई है। निरीक्षण समय खरीदी केन्द्र पर कृषकों से उपार्जित गेंहू का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया नॅान एफएक्यू होने से 02 सैम्पल लिये गये। उपरोक्त गेंहू गोदाम के अंदर भंडारित था। कृषकों से उपार्जित गेंहू की शासकीय बारदाने की तौल कराने पर वजन क्रमश 50.700 किग्रा 50.760 किग्रा पाया गया। सर्वेयर श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा उपार्जित गेंहू को एफएक्यू किया गया। जिसके पश्चात समिति द्वारा क्रय किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार खरीदी केन्द्र प्रभारी कर्मचारियों द्वारा कृषको द्वारा लाये गये गेहॅू को ढेरी न लगाकर सीधे कृषक के बोरों से शासकीय बोरो में भरा होना पाया गया है। समिति प्रबंधक द्वारा लेबर उपस्थिति पंजी एवं लेबरों के भुगतान की पंजी संधारित नही की गई। समिति प्रबंधक द्वारा कृषकों के बैठने के स्थान पर स्थल सूचक बैनर नही लगाया गया। जॉच समय मौके पर निरीक्षण पंजी कृषक खरीदी पंजी समिति प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत की गई जो निर्धारित प्रारूप में नही पाई गई। जांच समय खरीदी केन्द्र परिसर में नॉन एफएक्यू स्कन्ध के अपग्रेडेशन हेतु छन्ना पंखा नही पाया गया। जांच समय खरीदी केन्द्र पर सुविधा काउंटर कृषकों की सुविधा के लिए स्थापित नही पाया गया। खरीदी केन्द्र से लिए गए सैम्पल की जॉच नागरिक आपूर्ति निगम से अनुबंधित आरबी एसोंसिएट के सर्वेयर सौरभ जैन से कराया गया जो नॅान एफएक्यू पाया गया। जोकि उपार्जन नीति 2024.25 का स्पष्ट उल्लंघन है।  
सेवा सहकारी समिति नोहटा द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र स्थल जय वेयर हाउस जलेहरी तिराहा में गेंहू खरीदी कार्य में अनियमितताएं परिलक्षित होने के आरोप में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने खरीदी प्रकिया से पृथक किया जाकर सेवा सहकारी समिति नोहटा को ब्लेकलिस्ट किया है एवं खरीदी केन्द्र को सेवा सहकारी समिति खमरिया बिजौरा स्थान तुलसी वेयर हाउस में संलग्न किया है। इन्हे भी कारण बताओं नोटिस.. समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्र प्रभारी सेवा सहकारी समिति नोहटा साथ ही सर्वेयर सतेन्द्र सिंह सेवा सहकारी समिति नोहटा एवं संचालक जय वेयर हाऊस जिलेहरी तिराहा को 3 बिंदुओ का कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इन्हें तीन दिन में अपना जवाब देने के निर्देश है। साथ ही जारी पत्र में कहा गया है निर्धारित समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वें स्वयं उत्तरदायी होंगे।
घानामैली उपार्जन केन्द्र निरस्त कर काली सूचीबद्ध करने एवं समिति प्रबंधक को निलबिंत करने नोटिस.. दमोह। 09 अप्रैल 2024 को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के भ्रमण दौरान सेवा सहकारी समिति धानामेली द्वारा संचालित गेहूँ खरीदी केन्द्र स्थान स्वनिर्मित गोदाम कलेहराखेडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समय तहसीलदार जबेरा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम शाखा प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग समिति प्रबंधक घानामैली कम्प्यूटर ऑपरेटर समिति स्तरीय सर्वेयर उपस्थित पाए गए।
 समिति स्तरीय सर्वेयर रोहिणी राय द्वारा बताया गया कि समिति में नमी मापक यंत्र उपलब्ध है। पंरतु जॉच समय प्रस्तुत नमी मापक यंत्र चालू अवस्था में नहीं पाया गया। समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति घानामैली द्वारा लेबर उपस्थिति पंजी एवं लेबरों के भुगतान की पंजी संधारित नहीं की गई। साथ ही कृषकों के बैठने के स्थान पर स्थल सूचक बैनर नहीं लगाया गया। जॉच समय मौके पर निरीक्षण पंजी कृषक खरीदी पंजी समिति प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत की गई जो निर्धारित प्रारूप में नहीं पाई गई। जॉच समय खरीदी केन्द्र परिसर में नॉन एफएक्यू स्कन्ध के अपग्रेडेशन हेतु छन्ना पंखा नही पाया गया। जाँच समय खरीदी केन्द्र पर सुविधा काउंटर कृषकों की सुविधा के लिए स्थापित नही पाया गया।
इस प्रकार समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति घानामैली द्वारा उपार्जन कार्य में अनियमितता करते हुये उपार्जन नीति 2024.25 का स्पष्ट उल्लंघन के आरोप पर अपर कलेक्टर मीना समराम ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि कारण बताये कि क्यो न आपके विरूद्ध संचालित उपार्जन केन्द्र को निरस्त करने आपकी संस्था को उपार्जन कार्य से पृथक करते हुये काली सूचीबद्ध करने एवं  आपको पद से निलंबित करने की कार्यवाही की जाये। अपर कलेक्टर मीना समराम ने कहा है कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त होने के तीन दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर अपना लिखित उत्तर प्रस्तुत किया जाये। निर्धारित समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वंय उत्तरदायी होगे ।

Post a Comment

0 Comments