Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यालय में राखी संग पाती कार्यक्रम, युवा मोर्चा द्वारा केम्प लगाकर युवा जोड़ने अभियान.. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने किया वरिष्ठ कांग्रेस जनो का सम्मान.. युवाओं ने देर रात रक्तदान कर महिला की बचाई जान.. स्वावलंवी भारत अभियान कार्यशाला..

भाजपा कार्यालय में राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन

दमोह। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जिला भाजपा कार्यालय दमोह में "राखी संग पाती" कार्यकम मे  महिला मोर्चा पदाधिकारियो एवं लाडली बहनों से लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने लाडली बहनों से संवाद किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के सानिध्य में भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं समस्त मोर्चो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में महिला मोर्चा की बहनों के साथ देखा एवं सुना गया। साथ ही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और महामंत्री भोपाल कार्यक्रम में सम्मिलित रही।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों सहित अनेक लाडली बहने  ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं उपस्थित पदाधिकारियों को राखी बाँधकर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज चौहान जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो को  मातृशक्ति बहनों में पूर्व विधायक उमा देवी खटीक, दुर्गेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय, नोएडा केसर सूर्यवंशी, रजनी साहू, अर्चना जैन,संगीता जैन, रचना असाटी, मधु नामदेव, अंजलि नामदेव के साथ महिला पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर राखी बाँधी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना।
युवा मोर्चा द्वारा केम्प लगाकर युवाओं को जोड़ने का कार्य
दमोह प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम "एम पी के मन में मोदी" सदस्यता अभियान 2023 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सेन के मार्गदर्शन में एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में बाईक रैली निकालकर युवाओं को जागृत किया गया
शहर के विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान केम्प लगाकर सदस्यता दिलाने का कार्य किया गया मंगलवार को जिले सभी मंडलों में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों द्वारा एक साथ आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम अवसर पर भाजपा दमोह के जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकताओं युवा मोर्चा दमोह के जिला पदाधिकारी नगर के मंडल अध्यक्षों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
वरिष्ठ कांग्रेस जनो का प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने किया सम्मान
दमोह शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं समाजसेवियों जिनका कांग्रेस पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पण एवं योगदान रहा है ऐसे वरिष्ठ विभिन्नजनों का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पं. मनु मिश्रा ने उनके निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर जाकर सम्मान पत्र श्रीफल एवं शॉल उढ़ाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया।
जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकर राय, वरिष्ठ कांग्रेसी  राजकुमार गुप्ता को द्वितीय चरण में स्वागत किया गया। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री मनु मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ जनों को सम्मानित करते हुए हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं।
आगामी विधासभा चुनाव में हमे ऐसे वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सुझाव प्राप्त होते रहेंगे जो पार्टी के लिए मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सोनू सोदिया, डॉ. गिरीश मिश्रा, दिनेश रैकवार, उमाशंकर चौबे, पार्षद शैलेन्द्र सिंह, के.के. अग्रवाल, समीम कुरैशी, गोपाल रैकवार, अरविन्द अवस्थी, खिल्लू ठाकुर, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
समिति ने देर रात रक्तदान कर महिला की बचाई जान..
दमोह।  जिला अस्पताल में विती देर रात भर्ती महिला के प्रसव पीड़ा के चलते रक्त की कमी होने से अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन सहित जिला अस्पताल का स्टाप रक्त को लेकर परेशान होते रहे जब रक्त की व्यवस्था नही हुई तो महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुचकर अपना रक्तदान कर महिला की जान बचाई। 
दरअसल बीती रात लाली चौरसिया पथरिया के ग्राम केवलारी निवासी महिला को रक्त की आपातकालीन स्थिति में अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर महामाया  रक्तदान जनकल्याण समिति को सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुचकर देर रात 1 बजे महिला मरीज के लिए तीन युवाओं ने रक्त दान किया और महिला की जान बचाई है। रक्तदान समिति के लकी सचिन गांगरा,प्रदीप राजपूत,राजेश चौरसिया ने जरूरतमंद महिला को समय पर अपना रक्तदान किया और महिला की जान बचाई जिसके बाद महिला के परिजनों ने समय पर रक्त मिलने पर समिति के सदस्यों का आभार जताया है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अखलेश रजक सचिव अभिषेक जैन सहित जमना चोवे, सहित स्टाप की मौजूदगी रही
स्वावलंवी भारत अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई
दमोह। विश्व उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यशाला की श्रृंखला में दमोह के रघुवर दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्री केबीएल सेवा निवृत्त प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री देवाशीष महापात्र प्राचार्य की अध्यक्षता में स्वावलंवी भारत अभियान की कार्यशाला संपंन हुई।
इस अवसर पर
मुख्य वक्ता स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मनोहर जी ने रोजगार मूलक विषय पर विस्तार से जानकारी दी, इस अवसर पर शाला परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments