दो शातिर बदमाशों से 4 लाख से अधिक का माल बरामद
दमोह।
कोतवाली पुलिस की टीम ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर
चोरी किया गया लाखों का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। चोरी का माल
खरीदने वाले कुछ दुकानदारों के यहां कल पुलिस की दस्तक के बाद इस बात की
चर्चा सरगम थी कुछ ना कुछ तो कार्यवाही होने वाली है वही आज शाम कोतवाली
पुलिस ने चार चोरियों का खुलासा करते हुए दो चोरों के खिलाफ कार्यवाही की
है।
एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों
के परिपालन में प्रभारी सीएसपी भावना दांगी के निर्देशन में कोतवाली
प्रभारी विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 15 अप्रैल
को दो आरोपी मोहिसिन पिता कल्लू कुरैशी देवासी कसाई मंडी एवं राजा बाबू
उर्फ उसमान पिता आयूब खान निवासी नूरी नगर दमोह को संदेह के आधार पर
कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। जिस पर कोतवाली में दर्ज अप.क्र. 53/23
धारा 457,380 ताहि अप.क्र. 102/23 धारा 457,380 ताहि. अप.क्र. 120/23 धारा
457,380 ताहि. अप.क्र. 324/23 धारा 457,380 ताहि मे दोनों बदमाशों द्वारा
चोरी करना कबूल किया गया। जिनसे प्रथक प्रथक चारो अपराधो मे सोने चाँदी
जेवरात व नगदी कुल 4 लाख 45 हजार रूपये का मशरूका जप्त किये गये।
आरोपी
मोहसिन के विरूद्ध पूर्व से भी 10 अपराध चोरी, नकबजनी गौवंश वध मारपीट,
अवैध हथियार रखने के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी राजा बाबू के विरूद्ध भी
पूर्व से दो अपराध पंजीबद्ध है। दोनो आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपियो को
गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। मामले में चोरी के माल खरीदने वाले
लोगों के खिलाफ या कुछ कार्यवाही की गई इसका उल्लेख पुलिस द्वारा जारी
प्रेस नोट में नहीं किया गया है।
इस साल के 3 महीनों
में कोतवाली में दर्ज चोरी के चार मामलों में दो आरोपियों को पकड़कर माल
बरामदगी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत, उनि. रोहित
द्विवेदी, प्रियंका पटैल, सउनि अलजार सिंह, सउनि गोबिन्द सिह, सउनि रघुवीर
सिह, सउनि प्रेमसिह, प्रधान आरक्षक अनिल गौतम प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या
आरक्षक नवीन आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक देशराज, आरक्षक
कृष्णकुमार, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक बाबू, आरक्षक आयुष, महिला आरक्षक इंदु
महिला आरक्षक शिखा, महिला आरक्षक रितिका महिला आरक्षक साक्षी का विशेष
योगदान रहा।



.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ