Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 19 आईएएस अधिकारी यहा से वहा हुए.. भोपाल, रीवा, दमोह, नीमच, झाबुआ, शाजापुर के कलेक्टर बदले.. कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य अब रोजगार गारंटी परिषद के CEO.. मयंक अग्रवाल को दमोह कलेक्टर की कमान..

 मप्र में 15 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

भोपाल। महावीर जयंती की रात मध्यप्रदेश में हुई प्रशासनिक सर्जरी के चलते डेढ़ दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना प्रभावित हुई है। दमोह कलेक्टर एसके चैतन्य को उपसचिव बनाते हुए रोजगार गारंटी परिषद का कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है इनकी जगह पर नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह जिले की कमान सौंपी गई है।


मध्यप्रदेश में चुनावी साल में अप्रैल के महीने में हुई पहली प्रशासनिक सर्जरी में 19 आईएएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं इनकी पदों में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। सोमवार रात जारी तबादला सूची के अनुसार भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को अब जल निगम का प्रबंधक बनाया गया है। श्रीमती सूफिया फारूकी बली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद भोपाल को प्रबंध संचालक हस्तशिल्प बनाया गया है।

 कौशलेंद्र विक्रम सिंह अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम भोपाल को कलेक्टर भोपाल बनाया गया है। मनोज पुष्प कलेक्टर रीवा को उप सचिव महिला एवं बाल विकास बनाते हुए वाणिज्यकर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दिनेश जैन कलेक्टर शाजापुर को कलेक्टर नीमच तथा श्रीमती प्रतिभा पाल आयुक्त नगर निगम इंदौर को कलेक्टर रीवा बनाया गया है।


इसी तरह कलेक्टर मंडला हर्षिता सिंह को नगर निगम इंदौर का आयुक्त बनाया गया है। कलेक्टर झाबुआ श्रीमती रजनी सिंह को अपार आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर बनाया गया है। ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त किशोर कुमार कन्याल को शाजापुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सुश्री तन्वी हुड्डा आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। डॉ सलोनी सिडाना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर को कलेक्टर मंडला बनाया गया है।

 डॉ हर्ष सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीहोर को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर बनाया गया है। आशीष तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर बनाया गया है। श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर उपसचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जिला पंचायत आगर मालवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अक्षत जैन अनुविभागीय अधिकारी महू इंदौर को अनुविभागीय अधिकारी राजनगर छतरपुर बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments