Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल शिवराज सरकार के तीन सालों की उपलब्धियां गिनाई.. इधर विवेकानंद नगर में आयोजित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में.. विधायक अजय टंडन ने कहा नई टंकी से जल्द किया जाये जलप्रदाय..

 जिले के सभी 22 मंडलो में बाईक रैली का आयोजन 

दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर आज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराते हुए बाइक रैली के माध्यम से शिवराज सरकार की उपलब्धियों का प्रसार–प्रचार भी किया। 
मंगलवार जिला भाजपा कार्यालय दमोह से वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता भी वाहन रैली में सम्मिलित हुए। हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग पर शिवराज सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। सरकार की उपलब्धियों का बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक प्रसार प्रचार करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।
जिला अध्यक्ष ने तीन सालों की भाजपा सरकार को सशक्त सरकार बताते हुए इसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया। जिला अध्यक्ष ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह इसी तरह भाजपा सरकार की गतिविधियों योजनाओं एवं उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते रहे। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी नगर के मंडल अध्यक्षों के साथ भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
 
सम्मान समारोह में बोले विधायक जल्द हो जलप्रदाय
दमोह।
विवेकानंद नगर में आयोजित नगर के समस्त वार्डो के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन पेंशनर्स एसोशियेशन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डी.पी. पटेल एवं नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अजय टंडन ने कहा कि यह वार्ड नगर का सबसे बड़ा बार्ड है और यहा कि मूलभूत समस्याये भी काफी लंबित है प्रमुख समस्या जो पानी की टंकी इस वार्ड में ही शोपीस बनकर खड़ी है और इस टंकी को इस वार्ड के अलावा अन्य वार्डो को भी जल सप्लाई करना है किंतु देखना में आ रहा है कि आवे वाली गर्मी में यह टंकी पानी दे पाती है अथवा नहीं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि इस वार्ड में ही भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता है जो इस वार्ड में जब भी कोई समस्या आती है तो वह भाग खाड़े होते है कम से कम विकास की बात में पार्टी छोड़कर जनहित के काम करें। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, पार्षद अमर सिंह, राजू बगीरा ने भी कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि वार्ड की सड़के पानी बिजली दुरूस्त रहे और उसके लिये वह अपने स्तर पर कार्य करते रहते है। 
इस अवसर पर विधायक अजय टंडन ने सेन्ट्रल पार्क के कायाकल्प के लिये विधायक निधि से 3 लाख रूपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनआर राठौर विजय बहादुर, संतोष नामदेव, विक्की सोनी, शकुंताला ठाकुर, पीएस बघेल, रश्मि जैन, आईडी पटेल, अजय राय, प्रिया ठाकुर सहित वार्ड वासियों की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments