Ticker

6/recent/ticker-posts

पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोई.. तोते का पता बताने पर मिलेगा ईनाम 1000..पंछी के पिंजरे से उड़ते ही परिवार की भूख प्यास भी उड़ी.. बेटू तोते की तलाश के पंपलेट, इनाम का एनाउंसमेंट.. मेडिकल की पढ़ाई छोड़ बिटिया उदयपुर से आई..

पंछी के पिंजरे से उड़ते ही परिवार की भूख प्यास भी उड़ी

दमोह। पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोई.. 70 के दशक का कवि प्रदीप का यह गीत सुनकर आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती है। लेकिन यहां पर हम बात इस गीत की नहीं पिंजरे के पंछी के उड़ जाने के बाद निर्मित हालात की कर रहे हैं। पालतू पशु पक्षी कब परिवार का हिस्सा बन जाते हैं इसका पता तब लगता है जब वह छोड़ कर कहीं चले जाते हैं या उड़ जाते है। एक पंछी के पिजरे से उड़ जाने के बाद एक परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का खाना पीना छूट गया है और बेटू नाम के तोते की तलाश में सभी लोग बदहवास भटक रहे हैं। जगह-जगह उसके पोस्टर चिपका रहे हैं। पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा का अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। 
यहां तक की परिवार की छोटी बिटिया उदयपुर से मेडिकल की पढ़ाई छोड़ कर अपने भाई जैसे बेटू तोते की तलाश में घर दमोह आ गई है तथा वह भी उसकी तलाश की मुहिम में जुटी हुई है। क्या कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि दमोह से जबलपुर नाका क्षेत्र में रहने वाले दिलीप खरे परिवार के सदस्य बेटू तोते के घर छोड़कर उड़ जाने की वह दास्तान जिसका पता लगने पर अब लोग चटकारे लेकर इसे सुनने सुनाने के साथ तलाश में भी जुटे नजर आ रहे हैं।

अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे और बकायदा खोजने वाले को ईनाम भी इन पोस्टर पर लिखा होता है, लेकिन दमोह में एक तोता के गुम होने के पोस्टर लगे हैं और खोजने वाले को 1000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं तोता के गुमने और पता बताने वाले को ईनाम देने का एनाउंस भी कराया जा रहा है जो इस समय शहर में चर्चाओं का विषय है और लोग तोता खोजने के लिए पेड़ो की ओर टकटकी लगा रहे हैं। 

बता दें पुष्पा दिलीप खरे के घर में एक तोता पला था जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे। और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद खरे परिवार के द्वारा जगह जगह पोस्टर लगवाए गए हैं। जिसमे लिखा की मेरा तोता 23 मार्च गुरुवार को उड़ गया है। आपने इसे किसी के  घर पर या पेड़ पर देखा हो। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपए और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपए का इनाम दिया जायेगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे हैं और एनाउंस हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments