Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध रेत भंडारण के 1 करोड़ 18 लाख रूपये जमा करने 08 ठेकदारों को नोटिस.. गुलगंज से जिला पंचायत सदस्य मनोज अहिरवार समाजवादी पार्टी में शामिल.. मप्र में सामूहिक अवकाश पर चल रहे रोजगार सहायक/ सचिव 1 अप्रैल से हड़ताल पर जाएगे..

अवैध रेत भंडारण के 1 करोड़ 18 लाख जमा करने नोटिस
दमोह। अवैध रेत भंडारण की राशि जमा ना करने पर 08 रेत ठेकदारों पर लगभग 1 करोड़ 18 लाख रूपये के मांग पत्र जारी किये गये हैं। मप्र रेत नियम खनन परिवहन भंडारण एवं व्यापार नियम 2019 के तहत रेत के अवैध भंडारण पाये जाने पर उक्त अवैध रेत हेतु राशि अधिरोपित की गई हैं। उक्त अधिरोपित शास्त्ति की राशि अभी तक जमा नहीं की गई हैं। नोटिस जारी होने के 03 दिवस में उक्त राशि जमा कर चालान की मूल प्रति कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा दमोह में प्रस्तुत करें अन्यथा इस राशि की वसूली भू.राजस्व की बकाया राशि की भांति वसूल की जायेगी।

 इस सबंध में खनिज अधिकारी ने बताया गोविंद राम ट्रेडर्स का बोर्ड लगी दुकान हटा निवासी हटा गैसाबाद रोड़ हरेन्द्र चौहान पर 01 लाख 56 हजार 250 रूपये नया बाजार नं 02 गाडीखाना मूसा कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रो मूरेश आजम खान बल्द महबूब खान पर पर 01 करोड़ 56 लाख 25 हजार रूपयेए मुरली मनोहर वार्ड हटा अभिषेक राय आत्मज स्वण् अशोक कुमार राय पर पर 07 लाख 50 हजार रूपये विवेकानंद नगर दमोह ओमकार पटेल आत्मज रामनाथ पटेल पर पर 01 लाख 25 हजार रूपये विवेकानंद नगर दमोह पूरन राय आत्मज कारेलाल राय पर पर 01 लाख 25 हजार रूपये विवेकानंद नगर दमोह वीरेन्द्र कुमार जैन आत्मज चतुर्भुज जैन पर पर 01 लाख 25 हजार रूपये एवं नया बाजार नं 01 दमोह जयप्रद भोज आत्मज स्व कृष्ण कुमार भोज पर पर 01 लाख 25 हजार रूपये की राशि अधिरोपित की हैं। खनिज अधिकारी ने मप्र गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53 1 एवं  53 6 के तहत गली नं 04 नारायणपुरा मार्ग वार्ड नं 01 छतरपुर नीरज कुमार चौरसिया आत्मज शंकरलाल चौरसिया पर अवैध खनिज डिस्पोर परिवहन की राशि 04 लाख 09 हजार 500 रूपये अधिरोपित की हैं।

जिला पंचायत सदस्य मनोज अहिरवार सपा में शामिल
छतरपुर/ दमोहमध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है जिसमें समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के साथ मध्यप्रदेश में मजबूती के साथ चुनावी तैयारी को लेकर जुट चुकी है मध्यप्रदेश से कई जनप्रतिनिधि सपा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में छतरपुर गुलगंज से सामान्य सीट से जिला पंचायत सदस्य बनकर आए मनोज अहिरवार ने युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलाकात कर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के हाथों पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण की

सदस्यता अखिलेश यादव के ओएसडी रमेश चंद्र यादव ने देते हुए मनोज अहिरवार को बधाई शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं कुशवाहा जी का कहना है मध्य प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि संपर्क में है जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। योगेंद्र कुशवाहा जी का कहना है कि चुनाव के पहले ही हम एक बूथ दस यूथ की तैयारी कर रहे हैं और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के साथ मध्यप्रदेश में स्थापित हो चुकी है।

 रोजगार सहायक /सहायक सचिव बटियागढ़ जनपद बैठक

दमोह। ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव प्रदेश के आवाहन पर दमोह जिले की प्रत्येक 7 जनपद में बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज बटियागढ़ जनपद में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा हुई और शासन प्रशासन के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है 

जिसके चलते लगातार 13/03/2023 से अवकाश पर ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव और आगामी 31/03/ 2023 तक रहेंगे अगर उस उपरांत सरकार ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव की मांगों को मान लेता है तो अवकाश पर गए समस्त जिले के ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव कार्य पर वापस लौट आएंगे अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो 01/04/2023 से हड़ताल पर जाने को आमादा हो जाएंगे..

आज दिनांक में प्रदेश संगठन के आवाहन पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर, जनपद अध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा जी ,और आदर्श मिश्रा जी, नरेन्द्र पटेल , केशरी सिंह एवं समस्त जनपद पंचायत बटियागढ़ के रोजगार सहायकों द्वारा बैठक  का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 26/03/2023 से 31/03/2023 तक समस्त रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 


Post a Comment

0 Comments