भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मोर्चा सम्हाला..
दमोह । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पथरिया नगर परिषद चुनाव के लिये भाजपा ने रोड शो और सभा के माध्यम से जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और नगर में भी सरकार बनाने की अपील की। वहीं दमोह में भी सांसद और जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सिविल वार्ड और पुराना बाजार 2 के प्रत्याशियों के पक्ष में बैठक और जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा।
पथरिया नगर परिषद भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे : केंद्रीय मंत्री पटेल
दमोह। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पथरिया नगर परिषद चुनाव के लिये भाजपा ने रोड शो और सभा के माध्यम से जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और नगर में भी सरकार बनाने की अपील की। वहीं दमोह में भी सांसद और जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सिविल वार्ड और पुराना बाजार 2 के प्रत्याशियों के पक्ष में बैठक और जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नगर में जो व्यवस्थायें आज की आबादी के हिसाब से हैं वो आज से 10 साल बाद उपयुक्त नहीं होगी और पिछले 10 सालो से पथरिया नगर में शासन कर रही कांग्रेस ने न तो इसकी रूप रेखा बनाई और न ही परिणामोन्मुखी कार्य बनाये हैं। अगर नगर परिषद पथरिया में भाजपा के पार्षद चुन कर आते हैं तो भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद देंगे।



0 Comments