Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने विशाल जनसंपर्क अभियान से किया.. नगर पालिका चुनाव प्रचार का आगाज..अनेक नेता पदाधिकारी हुए शामिल..छत्रसाल वार्ड में भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन

 भाजपा ने विशाल जनसंपर्क अभियान से किया..

दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक विशाल जनसंपर्क अभियान जिसमे वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह की उपस्थिति रहीं साथ ही सिविल 8 के प्रत्याशी भरत यादव मागंज वॉर्ड 3 के प्रत्याशी बाल कृष्ण यादव, मागंज वॉर्ड 2 के प्रत्याशी विक्की गुप्ता, मागंज वॉर्ड 1 के प्रत्याशी अमित त्यागी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चों और मंडल के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनसंपर्क अभियान तीन गुल्ली हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ जो स्टेशन चौराहा, मोरगंज, गार्ड लाइन ,राय चौराहा होते हुए पलंदी चौराहे पर पहुंचा जहां औपचारिक रूप से समापन किया गया..

 इस क्षेत्र के लोगों से घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशीयों को जिताने के लिए पैदल चलकर जनसंपर्क किया गया और जनसंवाद किया आम मतदाता ने भी भाजपा को पूर्ण रूप से सहयोग करने का वचन दिया। जागरूक और शिक्षित मतदाता का कहना है कि वो देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं, सरकार की योजनाओं के कारण ही आज आम आदमी के जीवन में बदलाव आया है और विकास के रास्ते खुले हैं। जनसंपर्क अभियान के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबी हटाने का केवल नारा दिया करती थी लेकिन भाजपा की सरकार ने वास्तविक रूप से जीवन को बदलने का काम किया है, बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, कन्यादान योजना बनाई जिससे सभी वर्ग के जीवन में सुधार हुआ है, भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य हर कार्यकर्त्ता को शक्ति प्रदान करते हैं।

chunav

इस सघन जनसंपर्क में प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय राय, उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन सोमखेड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सिविल 8 प्रत्याशी भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, आई टी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी जिला संयोजक संदीप शर्मा, एड कोशलेंद्र पाण्डेय, रमाकांत गोस्वामी, देवल कोरी, जुगल अग्रवाल, रीता वर्मा, कार्तिक शेलार, प्रिंस जैन, जनसंपर्क अभियान के संयोजक आलोक मुखरैया, संभव सिंघई, पंकज सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं।

छत्रसाल वार्ड में भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन..

दमोह। नगरपालिका सिविल वार्ड 6  छत्रसाल वार्ड से भाजपा महिला प्रत्याशी श्रीमति चंदा बाई / दयालु ठाकुर के वार्ड कार्यालय का उदघाटन  भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रीतम सिंह लोधी  ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए फीता काटकर किया। जिसमें पार्टी के बरिष्ठ पदाधिकारियों में भाजापा जिला महिला अध्यक्ष शिखा जैन, जिला युवा अध्यक्ष अभिषेक नायक ,श्रीमति बर्षा रैकवार जी श्रीमति अर्चना जैन प्रभारी ,मीडिया प्रभारी पंकज सेन, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय जी ज़िला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार श्रीमति मीना ठाकुर, पप्पू अहिरवार वार्ड अध्यक्ष जी की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

udghatn

तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने वार्ड में भाजापा प्रत्याशी चंदा बाई दयालु ठाकुर को विजयी बनाने अपने अपने उद्बोधन दिये जिसमे जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजापा की शासकीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं वार्ड को साफ सुथरा भ्रस्टाचार मुक्त बनने एवं वार्ड के चहुमुखी विकास हेतु सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन एवं पुर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए विजय दिलानी है एवं नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष बनाने की बात कही, साथ ही सभी बक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम के दौरान बसापा एवं कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ली।

ward

सभी का फूल माला एवं कमल की पट्टी पहनाकर भाजपा में आये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल वार्ड 6 चुनाव कार्यालय वार्ड मंत्री दिलीप अहिरवार जी का जन्मदिन केक काटकर एवं फूल माला पहनाकर मनाया गया। सभी ने जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई ओर शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यलय उदघाटन में बड़ी संख्या महिलाओं वार्डवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

 

Post a Comment

0 Comments