Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी के अठारहवें दिन 18 वर्षीय.. नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला.. पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी..

 जबलपुर नाका चौकी पुलिस जांच में जुटी..

दमोह के जबलपुर नाका अंतर्गत एक चर्चित कॉलोनी के एक मकान में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर झूलते मिलने से कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी का माहौल बनते देर नही लगी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत श्रीवास्तव कॉलोनी में रहने वाले सतीश दुबे का विवाह 18 दिन पूर्व 14 मई को खोजाखेरी निवासी 18 वर्षीय प्रिया दुबे के साथ हुआ था। पहली विदा के बाद कल 1 जून को नवविवाहिता दूसरी बार अपनी ससुराल आई थी वही आज उसका शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने की खबर सामने आई है।

खुदकुशी

नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने की सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस के साथ प्रभारी सीएसपी  एसपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। तथा नायब तहसीलदार सुश्री रंजना यादव की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम ने अंदर प्रवेश किया। जहा कमरे के अंदर नवविवाहिता प्रिया का शव फांसी के फंदे पर झूलता दिखा। मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करा दिया गया है।

पुलिस

वही पुलिस ने प्रिया का मोबाइल सहित कुछ अन्य सामग्री को भी जब्त किया है। जिसमें सुसाइड नोट भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है वही अटकलों तथा चर्चाओं का बाजार सरगर्म है।

जांच

जिस घर में कुछ दिन पूर्व शादी की शहनाइयां बजी थी वहां अब मातम पसरा हुआ है। शादी के 18 वे दिन किन परिस्थितियों में 18 वर्ष की नवविवाहिता ने फांसी के फंदे को गले में डाल कर मौत को गले लगा लिया यह फिलहाल पुलिस जांच का विषय है। वही मृतिका के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद मामले में खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments