Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस में संगठन चुनाव को.. लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज मिश्रा.. पार्टी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू..भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित..

 पार्टी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू.

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के समस्त मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों एवं विधायक अजय टंडन के मुख्यातिथ्य में कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज मिश्रा द्वारा संगठनात्मक गतिविधियां को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

 बैठक में आये मंडलम सेक्टर, ब्लॉक, अध्यक्ष, पूर्व जनपद, सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदो से भी मुलाकात कर जिले में चल रही संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी उनके द्वारा ली गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिले में जहां भी हमारा संगठन किसी कारणवश कमजोर है वहां पर हम सब को मिलकर मेहनत करना होगी।

अजय

विधायक अजय टंडन ने कहा कि जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी के प्रति अपनी भागेदारी कर रहा है और हम सब वरिष्ठजन भी दौराकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू होते है और उनका निदान करवाते है। बैठक को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, तेजीराम रोहित, सतीश जैन, परम यादव, भगवान दास चौधरी, राजेश तिवारी, यशपाल ठाकुर, सोनू जैन, सुदामा दुबे, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, मुरसलीन कुरैशी, नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, वीरेन्द्र ठाकुर, राव लाखन सिंह, पप्पू कसोटया, दिनेश रैकवार, अरविंद अवस्थी, मंजीत यादव, राजा रौतेला, नवाव खान, अजय जाटव, अमर सिंह, अनिल जैन, खिल्लू ठाकुर सहित जिले के अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति र

 भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार की अनुमति से, दमोह जिला संगठनात्मक प्रभारी अभिलाष पांडे एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

Bjp

जिसमें जिला उपाध्यक्ष मनदीप  यादव जबेरा, महेंद्र पटेल पथरिया, आदित्य राय जबेरा, दीपक मिश्रा दमोह, महेंद्र राठौर दमोह, शैलेश पटेल हटा, देवेंद्र लोधी हटा, अर्पित ताम्रकार हटा, जिला महामंत्री प्रिंस जैन दमोह, कार्तिक शैलार दमोह, जिला मंत्री आलोक मुखरैया दमोह, संभव सिंघई दमोह, सीमांत चौरसिया पथरिया, प्रिंसदीप खटीक हटा, बृजेश यादव जबेरा, सोनू मिश्रा हटा, अरविंद लोधी हटा, हितेश असाटी हटा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक नायक दमोह , सह प्रभारी अर्पित सराफ दमोह, कोषाध्यक्ष अनुराग नेमा जबेरा, सहकोषाध्यक्ष ललित गुप्ता दमोह, कार्यालय मंत्री प्रीतम पटेल पथरिया, सह कार्यालय मंत्री गुड्डू जैन जबेरा, मीडिया प्रभारी अनूप सिंह जबेरा, सह प्रभारी राकेश सिंह दमोह, रिसर्च एंड पॉलिसी प्रभारी अंकित पटेल पथरिया, रिसर्च एंड पॉलिसी सह प्रभारी ओम विश्वकर्मा दमोह, आईटी सेल प्रभारी चेतन जैन जबेरा, सह प्रभारी गोलू चौकसे जबेरा की घोषणा की। युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में  पार्टी कार्यालय से शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया!।

भाजपा

युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को  बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की तरह काम करती है, समस्त भाजपा पदाधिकारियों और सभी मोर्चों-मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रकट कर युवा मोर्चा द्वारा नये कीर्तिमान स्थापित करेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments