Ticker

6/recent/ticker-posts

कुंडलपुर में विशाल गजरथ फेरी से.. पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन.. बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक आज से..गजरथ फेरी में सांसद विधायक आए आमने सामने..

 पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन

विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ दमोह जिले के कुंडलपुर में बड़ेबाबा मंदिर निर्माण अवसर पर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के विशाल संघ के सानिध्य में आयोजित ग्यारह दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आज विशाल गजरथ फेरी से भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और दमोह सासंद प्रहलाद पटेल, विधायक अंजय टंडन सहित अनेक गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के सफल आयोजन के बाद अब 24 फरवरी से बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक का शुभारंभ छोटे बाबा के सानिध्य में होने जा रहा है। जिसकों लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है..

देवाविदेव 1008 भगवान आदिनाथ बड़े बाबा की पावन धरा कुण्डलपुर मे जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव के सानंद समापन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आर्शीवाद और स संघ सनिध्य में सिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में 27 गजरथ द्वारा 9 फेरी के साथ संपन्न हुआ। एक किलोमीटर का एक फेरा जिसमें आगे आगे गुरुदेव फिर महापात्र रथ पर सवार होकर नमोकर महामंत्र का जाप कर रहे थे, जगह-जगह बैंड बाजों की  स्वर लहरियों ने शोभा यात्रा में चल रहे जन समुदाय को नाचने पर मजबूर कर दिया।

हजारों की संख्या में सड़क के दोनों तरफ उपस्थित श्रावक श्राविका एवं जन समुदाय जय जयकारें लगाते हुए जुलूस में चलते हुए भक्तों का उत्साह वर्धन कर रहे थे, णमोकार के मंत्र की जाप कर रहे। दिव्य घोष, बालिका मंडल की प्रस्तुति सभी श्रद्धालु थिरकते नजर आए। जैन धर्म की झांकियां, क्षेत्रीय समूह नृत्य, जिनशासन प्रभावना, मंत्रोच्चार शुद्धि, नगर शुद्धि करती हुई सौभाग्यवती महिलाएं, लोकांत्रिक देवो द्वारा आह्वान, कमल पर श्री जी का विहारकराती हुई देवियां, 01 स्वर्ण रथ, 06रजत रथ, 20 काष्ठ रथ के द्वारा 9 फेरी आकर्षण का केंद्र बनी। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आगे आगे चल रहे थे और उनके पीछे मुनिसंघ, आर्यिका माताजी का सानिध्य मे महाआकर्षक भव्य गजरथ, देश में प्रथम बार ऐतिहासिक, भव्य, अलौकिक प्रभावना करती हुई विशाल शोभायात्रा निकली।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने माना सभी को आभार
 वहीं कम समय में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के सानंद संपंन होने पर गजरथ फेरी अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी को आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।


केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज कुण्डलपुर में आयोजित पंचकल्याण महामहोत्सव के अवसर पर गजरथ फेरी में शामिल हुये। उन्होंने फेरी में श्रृद्धालुओं के साथ पूरी 9 फेरी लगाई तदोपरांत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का नारियल भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। गजरथ फेरी में दमोह विधायक अजय टंडन भी शामिल हुये। श्री  पटेल ने बड़े बाबा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति अपना अभार व्यक्त करते हुये कहा इतने कम समय में इस कार्यक्रम का संपन्न होना यह कृपा के बगैर संभव नहीं था। उन्होंने स्थानीय सांसद होने के नाते बड़े बाबा सहित पूरे मुनि संघ को और जिले के जितने भी देवी देवता हैंए उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के मुख्य आकर्षण का केन्द्र यह रहे
तीर्थ क्षैत्र मे 10 दिवसीय जिन बिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव से धर्म की आराधना हुई, मंत्रो से यह पवित्र धरा गुजांयमान रही, लगभग 500 एकड़ क्षैत्रफल में फेले अतिभव्य समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। इस अनुठे आयोजन मे समय समय पर अथितियो ने आकर भगवान बड़े बाबा की पूजन किया और छोटे बाबा का आर्शीवाद प्राप्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, प्रहलाद सिंह पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव,ओम प्रकाश सकलेचा, गोविन्द सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, लखन घनघोरिया, समाज सेवी एवं उद्योगपति अशोक पाटनी, केविनेट दर्जा प्राप्त राहुल सिंह, प्रदुम्न सिंह, दमोह विधायक अजय टंडन, जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह, हटा विधायक पी एल तंतुवाय, जिला पंचायत अध्यक्ष शिव चरण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा सहित कई हस्तियां शामिल हुई, महोत्सव क्षैत्र में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रथम फेरी से सहभागी बनकर सौभाग्य प्राप्त किया और दमोह विधायक अजय टंडन ने खुद टैक्टर चलाकर गजरथ महोत्सव में फेरी पूर्ण की।

कुण्डलपुर महामहोत्सव समिति, कुण्डलपुर कमेटी ने मध्यप्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सभी श्रद्धालु, समिति प्रभारियों, सभी कर्मठ कार्यकर्तागण का आभार अध्यक्ष संतोष सिंघई, सावन सिंघई, देवेन्द्र सेठ, वीरेन्द्र बजाज, नवीन निराला, प्रशासनिक समिती प्रभारी नरेन्द्र बजाज, सुरक्षा प्रभारी नरेन्द्र बजाज, बाजार प्रभारी प्रभात सेठ, इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रभारी अटल राजेंद्र जैन, प्रिंट मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, जयकुमार जलज, मानव बजाज, सोनू नेता, मनीष आउटलुक , गजरथ फेरी प्रभारी सुनील सुनील डबुल्या, सुनील जबेरा, मंटू जैन ने माना।
आज से होगा बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक इस सदी के सबसे बड़े पंचकल्याणक के सफ़ल आयोजन के सम्पन्न होने के साथ ही 24 फरवरी से संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ससंघ सनिध्य में शुभारंभ होगा, जिसमे देश विदेश के श्रद्धालुओ के पहुंचने की सम्भावना है।

Post a Comment

0 Comments