Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश में 90 पुलिस अधिकारियों के तबादले 19 एडीशनल एसपी एवं 71 डीएसपी बदले.. दमोह एएसपी शिव कुमार सिंह का पूर्व का कटनी तबादला आदेश निरस्त.. हटा एसडीओपी नितेश पटेल का बैतूल स्थानांतरण..

 दमोह एएसपी शिव कुमार सिंह का कटनी तबादला आदेश निरस्त.. 

भोपाल/दमोह। उपचुनाव की पूर्व बेला में मध्यप्रदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना तबादला सूची जारी होने का दौर जारी है। शुक्रवार 25 सितंबर को मंत्रालय खुलने के साथ ही मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय की अनुशंसा से पुलिस विभाग के 90 अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की गई है।










 







 


 








 



 



 



 

 

 

 

 

 

 

 

इस सूची में 19 एडिशनल एसपी की पदस्थापना के नए सिरे से आदेश जारी किए गए हैं। दमोह की एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह जिनका की 14 सितंबर को जारी 99 अधिकारियों की तबादला सूची में दमोह से कटनी स्थानांतरण किए जाने का आदेश जारी किया गया था इसे आज की पदस्थापना सूची में निरस्त कर दिया गया है। जिससे अब शिव कुमार सिंह दमोह में ही एडिशनल एसपी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

सी तरह प्रदेश के डीएसपी स्तर के 71 अधिकारियों की नई पदस्थापना तबादला की सूची भी जारी की गई है। जबकि इसके पूर्व 14 सितंबर को जारी की गई 99 अधिकारियों की सूची में भी बड़ी संख्या में डीएसपी और एसडीओपी की नए सिरे से पदस्थापना की गई थी।




इस तबादला सूची में दमोह जिले के हटा में पदस्थ एसडीओपी नितेश पटेल का ट्रांसफर बैतूल जिले में किया गया है। जबकि कुछ माह पूर्व ही उनका दमोह में तबादला हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कुछ और छोटे बड़े अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो सकती है।






Post a Comment

0 Comments