Ticker

6/recent/ticker-posts

छोटे कर्मचारियों को परेशान करने वाले रिश्वतखोर-ब्याजखोरो को.. विधायक रामबाई ने जनता से पिटवाने की दी चेतावनी.. नपा में नियमिती करण के नाम पर 30-30 हजार रुपए वसूलने वालों से राशि वापस करवाकर माफी मंगवाई..

विधायक रामबाई ने वसूलने वालों से राशि वापस करा
दमोह। पथरिया विधायक रामबाई द्वारा दी गई चेतावनी का असर एक बार फिर सामने आया है। नगरपालिका के सफाई कामगारों तथा मास्टर कर्मियों को नियमित कराने के नाम पर नगर पालिका के ही तथाकथित अधिकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा वसूली गई लाखों रुपए की राशि को कर्मचारियों को सार्वजनिक तौर पर वापस कराया गया है वही छोटे कर्मचारियों को परेशान करने वालों तथा इन्हें ब्याज पर रुपए देने के बाद कई गुना वसूली करने वालों को विधायक रामबाई ने जनता से चौराहे पर पिटाई कराने की चेतावनी भी दे डाली है।
फिल्म स्टाइल में सजा विधायक रामबाई का यह दरबार भ्रष्ट तंत्र और व्यवस्था के लिए चेतावनी के साथ चिंता का विषय बना हुआ है वही आम जनमानस छोटे गरीब तबके व कर्मचारी के लिए राहत भरा है। नगर पालिका परिषद पथरिया के छोटे कर्मचारियों से नियमितीकरण के नाम पर 30-30 हजार रुपए की रिश्वत रूपी रकम 2 साल पहले वसूलने वालो ने क्या सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनको रिश्वत की रकम वापस लौटाने के साथ माफी भी मांगना पड़ेगी। हृदय परिवर्तन का यह नजारा विधायक रामबाई की उस चेतावनी का असर है जो उन्होंने पिछले दिनों नगर पालिका परिषद पथरिया द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण कार्यक्रम में उजागर हुए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर दी थी।
विधायक रामबाई गोविंद सिंह के समक्ष नगर पालिका मैं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण के एवज में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। जिस को संज्ञान में लेते हुए विधायक महोदय द्वारा संबंधित व्यक्तियों से तत्काल कर्मचारियों के रुपए लौटाने का आदेश दिया था। एवं राशि वापसी ना होने पर दो दिवस उपरांत कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। जिस पर आज नगर पालिका परिषद पथरिया के कर्मचारियों से ली गई राशि विधायक महोदय की उपस्थिति में वापस की गई एवं अपने अपराध की क्षमा याचना की गई एवं भविष्य में इस तरह का कार्य ना करने की शपथ ली गई।
                        
विधायक द्वारा नगर पालिका परिषद पथरिया के प्रत्येक कर्मचारियों से बात करते हुए सभी की राशि वापस कराई गई एवं आश्वासन दिया मेरे होते हुए कोई भी कर्मचारी, अधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता  किसी भी तरह की लापरवाही गलत कार्य व्यवहार अथवा भ्रष्टाचार नहीं करेगा और इस तरह की शिकायत पाई जाती हैं उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई मेरे द्वारा करवाई जाएगी। इस दौरान सागर डीडीए ऑफिस के एक कर्मचारी द्वारा  नियमितीकरण के नाम पर रिश्वत की राशि लिए जाने की बात सामने आने पर विधायक रामबाई ने उसके खिलाफ एफ आई आर कराने की बात भी कही। वही कर्मचारियों को ब्याज पर रुपए देने वालों को सिर्फ मूलधन वापस लेने की सलाह देते हुए चेतावनी दी गई। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments