वोट चोरी के खिलाफ लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु.. दमोह में कांग्रेसियो ने मनाया काला दिवस, हटा में पुतला दहन विरोध प्रदर्शन..

लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु मनाया काला दिवस

दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है। उसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्ट्रेट को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन सौपते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जिन लोेगों के इशारे पर लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमति प्रियंका गांधी एवं इंडिया गठबंधन के 300 सांसदो के दुव्यवहार पूर्वक वर्वरता पूर्वक बल प्रयोग एवं लाठी चार्ज किया गया है उनके विरूध एफ.आई.आर. दर्ज कर कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। 

वीरेन्द्र दबे, तिलक सींग, विजय बहादुर सिंह, लालचंद राय, परम यादव, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटैल, बबलू भटट, मंजीत यादव, आशुतोष शर्मा, बंसत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहिताश, डालचंद कुशवाहा, कमला निषाद, दिनेश रैकवार, लाखन सिंह, उवेद गौरी, नौशाद खान, अरवन्दि अवस्थी, अभिषेक डिम्हा, अभिषेक यादव, अनूप दबे, शानु जुनेजा ने भी नारेवाजी करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सी.ई.सी. को बचाने में लगी है भाजपा के प्रवक्तओं द्वारा अर्नगल बयानवाजी की जा रही है पूरा देश का युवा चुनावो में पारदर्शिता की मांग करने पर पुलिस के सामने कर लाठिया चलायी जा रही है।

नगर के पार्षद अमर राजपूत, शैलेन्द्र सिंह, गोपाल मास्टर, मिक्की चंदेल के साथ साथ संदीप बरदिया, खिल्लू ठाकुर, बलराम ठाकुर, विनोद पटैल, गौरव राय, जावेद रोजान, एके. चिश्ती, रामकुमार सिरोठिया, विन्दू पटोटिया ने भी कहा कि आज हम यहॉ विरोध करने नही ंआये बल्कि इस देश की बंधक बनाने वाली ताकतो को हुक्मरानी को यह आवाज जो उठी हे हम बताना चाहते हे कि चुनाव आयोग की अनीतियो का पर्दाफाश हो चुका है और हम तब तक संघर्ष करेगे जब तक संबधित दोषियो के इस्तीफे नहीं हो जाते। इस अवसर पर श्रीकांत पौते, बाबू चौहान, दुर्गेश नामदेव, दिनेश परस्ते, रोहित सिंह के साथ अनेको कांग्रेसजनेा की उपस्थिति रही।

हटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन

हटा के बड़ा बाजार स्थित जय स्तंभ के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया एवं तहसीलदार उमेश तिवारी को ज्ञापन सोपा, हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी एवं पुलिस स्टाफ ने पुतले को छीनने का प्रयास किया..
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश गोलू सराफ ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपेश मोनू पटेरिया पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम यादव, सौरभ राय,राजेश यादव, विनोद बर्मन, विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ