पुलिस ने आरोपियों अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया
दमोह। पवित्र नगरी एवं जन आस्था के केंद्र भगवान जागेश्वर नाथ के धाम बांदकपुर में रविवार को लाठी डंडों की जोर अजर्माइअश का दौर देर तक चलता रहा था। पूरे घटनाक्रम की अनेक वीडियों सोशल मीडिया पर बायरल होने के साथ खबरों की सुखिर्या बनी रही थी। वहीं आज पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को पकड़कर बांदकपुर के उसी बाजार क्षेत्र से निकाला जहां कल वह दहशत फैलाते नजर आए थे।
इस मामले में पुलिस द्वारा दोनो पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच में लिया था। वहीं सोमचार को पुलिस द्वारा धररपकड़ कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के कुछ लोगों को अरेस्ट करके उनका बाजार से पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट ले जाने की कार्यवाही की। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों की चाल ढाल यह बताने को काफी थी कि गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी..
बादंकपुर घटना के आरोपीगणो के विरुध्द थाना हिण्डोरिया की त्वरित कार्यवाही.. इस मामले में की गई कार्यवाही के संदर्भ में जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 22.11.26 को सोशल मिडिया पर एक वीडियो बायरल हुआ था जिसकी तस्दीक की गयी जो थाना हिण्डोरिया के कस्बा बादंकपुर की पायी गयी जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा दुकानदार एवं उसके परिजनों से मारपीट कर दुकान मे तोडफोड करते दिख रहे थे। जो पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि(भा.पु.से.) द्वारा उक्त घटना के संबंध मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ,इसी तारत्मय मे थाना हिण्डोरिया में उक्त आरोपियों के विरूध्द त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्र 426/26 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
दौरान विवेचना के आज दिनांक 23/11/2026 को पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी महोदय पथरिया के नेतृत्व मे घटना घटित करने वाले आरोपीगणों मे से कुल 05 नफर आरोपीगण बलराम राय ,देवी राय ,सुभाष राय, ओमशंकर पटैल ,राजेन्द्र राय के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान - थाना प्रभारी हिण्डोरिया उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि मलखान सिंह, प्र.आर. रघुराज सिहं, अजय मिश्रा, भूपेन्द्र राजपूत, मयूर वडगैया, राजकुमार, श्रीराम पटेल, आर अजय शर्मा, संदीप तिवारी, 35 मयंक..


.jpg)


0 टिप्पणियाँ