तेंदूखेड़ा में 03 करोड़ की लागत से बनेगा शौर्य स्मारक पार्क, मंत्री श्री लोधी ने किया भूमिपूजन.. नोहटा में एनपीएल सीजन 3 का शुभारंभ..

 शौर्य स्मारक पार्क, मंत्री श्री लोधी ने किया भूमिपूजन

दमोह।  यहां देश के महापुरुषों और वीर योद्धाओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साहस त्याग बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा ले सकें। यह बात संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग अंतर्गत 03 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले शौर्य स्मारक पार्क के भूमिपूजन के अवसर पर कही।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस पार्क में अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह वीरांगना रानी अवंती बाई एवं लोकमाता महारानी अहिल्याबाई की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पार्क का निर्माण आकर्षक दिव्य और भव्य स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा संग्रहालय न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र बनेगा बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीरता की भावना जागृत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के त्याग बलिदान अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर लोग देश समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने को प्रेरित होंगे।

श्री लोधी ने कहा अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ऐसे महान देशभक्त वीर थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते.हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा जब इन दोनों वीरों को तोप के मुंह से बांधकर उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई तो उन्होंने ऐसी ओजस्वी पंक्तियां सुनाते हुए प्राण त्यागना स्वीकार किया जिन्हें सुनकर लोगों के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला धधक उठती है। ऐसे वीर बलिदानियों की गाथाएं समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा जब यहां वीर सपूतों और वीरों की मूर्तियों का अनावरण होगाए तब आगे आने वाली पीढ़ी और युवा यहां आकर नमन करेंगे। उन्होंने कहा इससे आगे आने वाली पीढ़ी को यह भी पता चल सकेगा कि हमारे वीर सपूतों ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में कितनी मेहनत की है।
पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान पाल ने कहा कि तेंदूखेड़ा की पावन धरा पर वीरांगना रानी अवंतीबाई अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित करने तथा भव्य शौर्य पार्क के भूमि.पूजन का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा अब तक अनेक सरकारें आईं और गईं लेकिन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने वीरांगनाओं और शहीदों के सम्मान की चिंता करते हुए क्षेत्र को यह अनुपम सौगात दी है।
उन्होंने कहा जब यह शौर्य पार्क बनकर तैयार होगा और यहां महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित हो जाएंगी तब भारत माता की चिंता करने वाले बुजुर्गों के साथ.साथ विशेष रूप से नौजवानों के भीतर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की नई चेतना जागृत होगी। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह लोधी और श्री कडप्पा ने भी अपने विचार विस्तार से रखें। संचालन शुभम जैन ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन मूरत सिंह रूपेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

परियोजना के कार्य विवरण के अनुसार.. शौर्य पार्क में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 247 01 लाख रुपये की मूल राशि निर्धारित की गई है। इसमें प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 8 62 लाख रुपयेए शौर्य म्यूजियम निर्माण के लिए 72 45 लाख रुपये तथा शौर्य मेमोरियल निर्माण के लिए 27 85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 इसी प्रकार बाउंड्रीवाल एवं रेलिंग निर्माण के लिए 70 11 लाख रुपये पार्किंग एवं पाथवे के लिए 18 लाख रुपयेए उद्यान ;गार्डनद्ध विकास के लिए 29 59 लाख रुपये तथा स्टोन बेंचेसए डस्टबिनए साइनेज एवं बोरवेल के लिए 7 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं विद्युत कार्यों के लिए 13 39 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्यों की राशि के अतिरिक्त जीएसटी 45 79 लाख कंटिंजेंसी एवं कंसल्टेंसी के लिए 7 41 लाख रुपये शामिल किए गए हैं। इस प्रकार शौर्य पार्क के संपूर्ण विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य की कुल स्वीकृत लागत 3 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

 नोहटा में एनपीएल का मंत्री लोधी ने किया शुभारंभ.. दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उनके गृह ग्राम नोहटा में किया जा रहा है प्रथम दिवस पुलिस 11 और भूपेश 11 के बीच खेला गया जिसमें पुलिस 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 100 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए भूपेश11 ,45 रन ही बना सकी जिसका मैन ऑफ द मैच पुलिस 11 के खिलाड़ी पायलट साहिल खान को मिला दूसरा मैच टीम डीएसएल और गणेशपुरम के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गणेशपुर में निर्धारित आठ ओवरों में 112 रन बनाए जिसके जवाब में टीम डीएसएल 95 रन ही बना सकी और 17 रन से गणेशपुरम विजय रही जिसके मन ऑफ द मैच पुनीत राजपूत रहे। 
इस टूर्नामेंट का आयोजन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्देशन में एवं उनके अनुज नितेंद्र सिंह लोधी के संरक्षण में किया जा रहा है इस पूरी आयोजन को व्यवस्थित कर रहे निखिल लोधी जी एवं उनकी टीम। शुभारंभ के अवसर पर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के मिमिक्री आर्टिस्ट अमिताभ प्रजापति भोपाल ने शानदार प्रस्तुतियां के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। निरंतर 20 दिवसों तक इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता 41000 एवं उपविजेता को 21000 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी एवं सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को भी राशि प्रदान की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत गौरव पटेल जी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी बंधुओ की उपस्थिति रही।
इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीम भाग ले रही हैं- टीम डीएसएल जिसके ओनर भाई साहब पटेल, सत्य वॉरियर्स ऑनर सत्येंद्र सिंह लोधी, एस एस के रॉयल चैलेंजर ऑनर शहंशाह खान, गणेशपुरम किंग नाइट्स ऑनर दीपेश नामदेव, बजरंग ब्लास्टर ऑनर दिनेश कड़ेरे, बेद 11 ऑनर अंशुल यादव, ओम वॉरियर्स ऑनर  ओम यादव, शाइनिंग मून ऑनर लकी जैन, सलमान 11 ऑनर मोनू खान, राज सुपर स्ट्राइकर ऑनर राज यादव, सहारा 11 सगरा ऑनर अमन जैन, सचिन 11 जबरा ओनर नीरज जायसवाल, नितिन ईगल्स ऑनर ऋषभ राय, पुलिस 11 ऑनर राहुल जैन, भूपेश 11 ऑनर भूपेश गंधर्व, टीचर्स फायर ओनर राजेश उपाध्याय, पंचायत राइडर ओनर असाटी, के के रॉयल्स ऑनर सद्दाम खान, एस राइजिंग स्टार ओनर यश राय, जेपी तिवारी क्रिकेट क्लब ऑनर उमेश यादव, टीम में भाग ले रही हैं इन सभी टीमों ऑप्शन के माध्यम से खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी अपनी टीम में शामिल किया।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ