राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन.. इधर ऑनलाइन कार्यों से विरत मप्र पटवारी संघ का ज्ञापन प्रदर्शन..

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
दमोह।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो लगातार चुनाव में कथित घोघली को उजागार करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की मिलीभगत विधानसभा लोकसभा चुनाव में 13 करोड़ 30 लाख नाम काटे जाने का जबाब मांगते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा मांग रहे है उसी को लेकर जंतर मंतर पर कई सासंदो के साथ प्रदर्शन कर रहे थे तब दिल्ली पुलिस ने जबरन उनकी गिरफ्तारी कर ली उसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कंाग्रेस कमेटी के तत्वाधान मेें अंबेडकर चौक पर रात्रि 10 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त, पी.एम. मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली डी.जी.पी. समेत चार पुतलों का दहन किया गया। 

पुतला दहन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता है जब उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहा तो आकाशवाणी परिसर से उन्हे घसीटते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्या लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना सरकार की खिलाफत करना है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, परम यादव, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, कमला निषाद, बबलू भटट, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, अभिषेक यादव, गौरव राय, पप्पू कुशवाहा, अरूण दुबे, शानु जुनेजा, रियाज खान ने भी पुतला फूकते हुए कहा कि वर्तमान समय में राहुल गांधी ने अंधभक्त की आंखें खोल दी है..

किस तरह चुनाव आयोग को अपना गुलाम बनाकर ज्ञानेश कुमार लगभग कई राज्यों में भाजपा ने एस.आई.आर. के माध्यम से वोट कटवा कर अपनी सरकार बना ली है कई जगह तो ई.व्ही.एम. को भी हैक करके इन्होंने हेराफेरी की है। अव वोट चोरी का मुद्दा खुलकर सामने आ गया तो पुलिस को आगे करके भाजपा सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है। इस अवसर पर नगर के पार्षद अफजल खान, पप्पू कसोटया, रफीक खान, जीशान पठान, हेमराज, बिन्दु पटोटया सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही। 

मध्य प्रदेश पटवारी संघ ऑनलाइन कार्यों से विरत.. दमोह। मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट कैंपस में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए  प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के नाम कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें पटवारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति, निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्यवाहियों के विरोध में ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहने की जानकारी दी गई। ज्ञापन में बताया गया कि उपरोक्त विषयांतर्गत देवास एवं आगर मालवा जिले में "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026" एवं अन्य कार्यों को आधार बनाकर पटवारी साथियों की सेवा समाप्ति तथा प्रदेश के अन्य जिलों में निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा स्वामित्व योजना के निष्पादन से संबंधित विधिक एवं व्यवहारिक समस्याओं से शासन को पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद उक्त कार्यवाहियां किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। प्रादेशिक संगठन के निर्णयानुसार 07 अक्टूबर अक्टूबर से प्रदेश का समस्त पटवारी संवर्ग समस्त ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहेगा तथा समस्त शासकीय समूहों से भी बाहर रहेगा, जब तक उक्त दंडात्मक कार्यवाहियां वापस नहीं ली जाती हैं।

भविष्य में प्रदेश के किसी भी जिले में पटवारियों के विरुद्ध ऐसी दंडात्मक कार्यवाही किए जाने पर समस्त पटवारी तत्काल बिना पूर्व सूचना के समस्त राजस्व कार्यों से विरत होने हेतु बाध्य होगा। अनुरोध है कि देवास में की गई सेवा समाप्ति तथा अन्य जिलों में की गई निलंबन एवं दंडात्मक कार्यवाहियों को तत्काल वापस लेने हेतु प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाये। ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे के नेतृत्व में बड़ी सख्या में शामिल हुए।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ