बस स्टैंड पर अनावश्यक रूप से खड़ी बसों को कही ओर रखा जायेगा.. आरटीओ ने की ट्रैफिक सूबेदार संग विजिट..

 बस स्टैंड को व्यवस्थित करने आरटीओ ने दिए निर्देश

 दमोह बस स्टैंड पर अनावश्यक रूप से खड़ी होने वाली बसों को दूसरी जगह रखने के निर्देश आरटीओ स्वाति पाठक के द्वारा बस संचालकों को दिए गए हैं।  सोमवार शाम यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के साथ जिला परिवहन अधिकारी ने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया और यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए।  

दरअसल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसपी, कलेक्टर की मौजूदगी में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि बस स्टैंड पर अनावश्यक रूप से एसी बसें खड़े रहती हैं जो या तो बिगड़ी हैं या कंडम हालत में है।  इस वजह से अन्य दूसरी बसों को खड़े होने के लिए जगह नहीं होती और आए दिन जाम के हालात बनते हैं।

 इसी के मद्दे नजर सोमवार शाम जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक यातायात पुलिस के साथ बस स्टैंड पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एसपी, कलेक्टर  की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था कि यात्रियों को अच्छी सुविधा मिले।  आगामी त्यौहार आ रहे हैं इसलिए यात्रियों की संख्या भी बस स्टैंड पर बढ़ेगी उनकी सुविधाओं को देखते हुए बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाए और अनावश्यक रूप से जो बसे बस स्टैंड परिसर में खड़ी होती हैं उन्हें कहीं और खड़ा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ