एसपी के अवकाश से लौटते ही पुलिस का सघन फ्लैग मार्च:.. संवेदनशील क्षेत्र में फ्रिस्किंग तलाशी अभियान

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का सघन फ्लैग मार्च

​दमोह। आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दमोह पुलिस प्रशासन  कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के नेतृत्व में जिला पुलिस बल द्वारा शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजामों के तहत सघन फ्रिस्किंग (तलाशी अभियान)  भी की गई।

​फ्लैग मार्च के दौरान केवल पैदल गश्त ही नहीं की गई, बल्कि धरातल पर कड़े सुरक्षा उपाय अमल में लाए गए:संदिग्धों की फ्रिस्किंग: प्रमुख चौराहों और गलियों में बिना वजह देर रात घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी मौके पर ही तलाशी (फ्रिस्किंग) ली गई और उनसे पूछताछ की गई। अवैध गतिविधियों पर नजर:  अवैध धारदार हथियार, मादक पदार्थ या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए पुलिस की टीमों ने औचक जांच की।

​फ्लैग मार्च के मुख्य उद्देश्य..उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी: त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की मंशा रखने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देना कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता में सुरक्षा व विश्वास का संचार: देर रात खरीदारी करने वाले नागरिकों, महिलाओं और व्यापारियों के बीच पुलिस की सीधी उपस्थिति से भयमुक्त माहौल तैयार करना।

​थाना प्रभारी संबंधित बीट प्रभारियों को गश्त बढ़ाने, फिक्स पिकेट्स पर सतर्कता बरतने और लगातार चेकिंग जारी रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ