स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली विभाग पहुंची महिलाओ ने की मीटर वाचक की शिकायत.. इधर करंट से दो दुधारू गायों की मौत से आक्रोश

स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली विभाग पहुंची महिलाएं

दमोह। नरसिंहगढ़ में आज दोपहर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्युत वितरण केंद्र नरसिंहगढ़ पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगने के बाद अत्यधिक बिल आने का विरोध करते हुए महिलाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

इस दौरान कंचन रैकवार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के कारण हम लोगों के 300 की जगह Rs 1200 थमाए जा रहे हैं इसी प्रकार ललिता एवं बड़ी बाई ने बताया सभी जगह उपभोक्ता की बिना सहमति से स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं जिसके कारण पहले की अपेक्षा बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं मीटर वाचक भूपेंद्र लोधी के द्वारा पैसे लेकर बिल की रीडिंग ली जाती है पैसे नहीं देने पर बिल अत्यधिक भेज दिया जाता है ।

मीटर वाचक की मनमानी का विरोध करते हुए महिलाओं में काफी गुस्सा देखा गया इस दौरान नरसिंहगढ़ कनिष्ठ अभियंता संदीप पटेल के द्वारा शिकायत पर शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है वहीं स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग की जांच करने के बाद बिल सुधारने का भी आश्वासन दिया गया है इस दौरान बबलू शर्मा पप्पू पठान, राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रही।

करंट लगने से दो दुधारू गायों की मौत से आक्रोश
दमोह। करंट से दो गायों की मौत क्षेत्र के ग्राम महूना में आज सुबह 10:00 अचानक से 11केवी  विद्युत लाइन का तार टूट जाने से क्षेत्र में करंट फैल गया इसी दौरान खेत में चर रही दो गाये करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई करंट लगने से गायों की मौत हो गई गाय मालिक राजकुमार सिंह ने बताया की नरेश विश्वकर्मा के खेत में से निकली 11 कवि की विद्युत लाइन का तार टूट जाने के कारण मेरी दुधारू गाय करंट लगने से मौत हो गई है..

विद्युत कर्मचारियों के द्वारा समय पर मेंटेनेंस  नहीं करने के कारण यह घटना घटी है इसी प्रकार कोमल अठया बताया कि उसकी गाय भी चलने गई थी जो की खंभे का तार टूट जाने से करंट की चपेट में आ गई और गाय की मौत हो गई है गनीमत रही की तार टूटने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु विद्युत कर्मचारियों के द्वारा बार-बार अवगत कराने के बाद भी खंबे सीधे नहीं किया जा रहे हैं..

वहीं 11 कवि की लाइन का तार जमीन से 10 फुट लटक रहा है परंतु इस और कर्मचारी और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है गाय की मौत के बाद रूप सिंह के द्वारा पुलिस एवं विद्युत विभाग को सूचना देकर घटना से अवगत कराया गया करंट की चपेट में गायों की मौत की घटना से पूरे महूना गांव में आक्रोश व्याप्त है घटना के बाद गायों का पंचनामा किया गया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments