विधायक जयंत मलैया ने चलाया स्वच्छता अभियान
दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज शहर के बड़ी देवी माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक जयंत मलैया के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की गई।
विधायक जयंत मलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज का स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से देश निर्माण का प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि स्वच्छता और सेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस दौरान साहित्यकार श्रीकांत चौधरी, राजेंद्र जैन अटल वरिष्ठ पत्रकार, स्वामी अशोक तिवारी पेंशनर्स संघ, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश भारद्वाज, डॉ श्रीपाद शेण्डेय, अमजद डायमंड उद्योगपति से मुलाकात कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री अरुण तिवारी, जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, मंडल महामंत्री अरुण सोनी, मनीष सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा ने पहले की वोट चोरी अब सीट ही चोरी कर ली- मानक पटेल.. दमोह। पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा सदस्य का नामांकन निरस्त किये जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय कोपरेटिव बैंक चौराहे पर कांग्रेजनों ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। उपवास करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की खुलेखाम धज्जियां उढ़ा रही है। उन्होंने ईमानदार महिला जिसके पक्ष में कांग्रेस के विधायक एक जुट थे इसलिये पूर्व नियोजित षड़यंत्र कर असंवैधानिक तरीके से उनका नामांकन निरस्त करवा दिया। पूर्व विधायक अजय टडन, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला नहीं था किन्तु सत्ता के अहंकार में आकड़ में डुबी भाजपा जिसने पहिले वोट चोरी करके चुनाव आयोग से साठगाठ कर कई प्रदेशो में सरकार बना ली अब म.प्र. की राज्यसभा सीट ही चुरा ली।
नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर, वीरेन्द्र राजपूत, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लालचदं राय, कमला निषाद, शमीम कुरेशी, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहिताश, डालचंद कुशवाहा, सविता पटैल, संध्या नायक, संदीप बरदिया, अजय जाटव, अभिषेक डिम्हा, जाबेद रोजान, गौरव राय, शानु जुनेजा, खिल्लू ठाकुर, रियाज खान ने भी कहा कि झारखंड प्रदेश में हो रहे राज्यसभा चुनाव में एक.डी.ए. के निर्दलीय प्रत्याशी परियल नाथवाड़ी के नामांकन में कुछ भुटिया थी जिसके लिय वहॉं कांग्रेस की सरकार है किन्तु म.प्र. क्यो नही। इस अवसर पर नगर के पार्षद विक्रम सींग, राशु चौहान, रफीक खान, संजय सेठ, पप्पू कसोटया, मिक्की चंदेल, राकेश राय, मिक्की चंदेल, श्रीकांत पटेल, शेरू कुशवाहा, मुकेश सोनी सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।




0 Comments