कुएं से मोटर निकालते समय रस्सा टूटने से 2 की मौत
दमोह। कहते हैं मौत का वक्त जहां फिक्स होता है वही पता ठिकाना भी पहले से तय होता है तभी तो ऐसे संयोग बनते हैं कि की मौत एक के साथ दूसरे को वहां खींच कर ले आती है। यह बात आज उस समय चरितार्थ होती नजर आई जब कुएं से मोटर निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई। मोटर के साथ रस्सी को खींच रहे पिता पुत्र भी नीचे कुएं में जा गिरे। बाद में जब तक उनको बाहर निकाला जाता तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी..
मंगल को बड़ा अमंगल का यह पूरा घटनाक्रम पथरिया
थाना क्षेत्र के बांसाकला में सामने आया है जहाँ मंगलवार को संजय ठाकुर
अपने पिता राम दयाल के साथ रस्सी के सहारे विद्युत मोटर को बाहर निकाल रहे
थे। रस्सी के कमजोर पड़ जाने मोटर के भारी होने की वजह से रस्सी टूटती चली
गई और एक झटके के साथ पिता पुत्र भी कुएं में नीचे गिरते चले गए। पलक झपकते
हुए इस हादसे की खबर लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई पुलिस को
सूचना दी गई और बाद में जैसे तैसे करके रामदयाल
ठाकुर 55 एवं उनके बेटे संजय ठाकुर 35 को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया
गया।
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर
दिया गया। बताया जा रहा है कि संजय ठाकुर पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। वही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के
चलते खेत पर बने कुएं से मोटर निकलवाने में अपने पिता की मदद करने पहुंच
गए थे। जहां दर्दनाक हादसे में दोनों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की
जांच कर रही है मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिए
गए हैं। इस दुखद घटना क्रम से गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं स्वास्थ्य
केंद्र में भी कर्मचारी गमगीन है।


0 Comments