दमोह में दूसरे प्रदेशों के आरटीओ पासिंग के वाहन अवैध कार्यो में लिप्त.. ! छत्तीसगढ़ पासिंग का रेत से भरा डम्फर पकड़ा..

छत्तीसगढ़ पासिंग का रेत से ओवर लोड डम्फर जब्त

दमोह।  जिले में दूसरे प्रदेशों के आरटीओ वासिंग के वाहन धड़ल्ले से चलते देखे जाते है लेकिन पुलिस प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग द्वारा अन्य प्रदेश की पासिंग वाले वाहनों की अनदेखी की जाती रही है। नतीजन अन्य प्रदेशों के आरटीओं नंबर वाली अनेक कंडम बसे ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ती देखी जा सकती है वहीं विभिन्न निर्माण एजेंसियों से जुड़े अनेक जेसीबी क्रेन डंफर आदि  के दस्तावेजों की जांच की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी जाती। लेकिन ऐसे वाहन जब कभी किसी मामले में पकड़े जाते है तब इस ओर ध्यान जाता है कि यह तो दूसरे प्रदेश का है।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार शाम को सामने आया है जब खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ पासिंग का रेत से ओवर लोड एक डम्फर पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। इस कार्यवाही का जनसंर्पक विभाग द्वारा बाकायदा उक प्रेस नोट भी जारी किया गया है लेकिन यह नहीं बताया गया है कि जब्त डंफर कहा से रेत लेकर कहां जा रहा था तथा किसका है। फिलहाल इस कार्यवाही का जो प्रेस नोट जारी हुआ है उसके अनुसार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 09 जून  को समय शाम लगभग 645 बजे तहसील पटेरा अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान हटा रोड पटेरा मे डम्पर नम्बर CG 04 NT 5024 द्वारा रेत का ओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पटेरा मे खडा किया जाकर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments