Ticker

6/recent/ticker-posts

नवागत कलेक्टर नें जिला अस्पताल के हालात देेख व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए.. गेंहूँ खरीदी केन्द्र समन्ना का जायजा लिया, आजादी के बाद से चली आ रही मांग को मंत्री लोधी ने किया पूर्ण..

नवागत कलेक्टर नें जिला अस्पताल का जायजा लिया

दमोह। नवगत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बुधवार को अचानक जिला चिकित्सालय पहुँचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन रूप से जायजा लिया। विभिन्न वार्डों के साथ ही दवा वितरण केन्द्र एवं एमसीएच भवन पहुँचकर महिला मरीजों से व्यवस्थाओं के सबंध में संवाद किया। ओपीडी पर्ची की जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन डाँ प्रहलाद पटेल से कहा महिलाओं को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े उन्हें ओपीडी पर्ची शीघ्र मिले और यहां पर महिलाओं के बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री यादव ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में एसी और कूलर बंद पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जगह वार्डो में कूलर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां पंखे मरम्मत योग्य हैं त्वरित कराए जाए मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही मरीजों के बिस्तरों पर बेड सीट और तकिए सभी हो यह भी सुनिश्चित करने कहा गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय मरीजों के पलंग में उक्त व्यव्यस्था ना होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।

भ्रमण उपरांत आयोजित बैठक में कलेक्टर ने पानी की समस्या सामने आने पर नगर पालिका अधिकारी से कहा की पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 03 विकल्प सामने आए हैं उन पर ठोस कार्रवाई समय सीमा पर की जाए। जिला अस्पताल में पर्याप्त जलापूर्ति हो यह सुनिश्चित रहे की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। कलेक्टर विभिन्न वार्डो में पहुचे और मरीजो से मिले। उन्होने यहॉ मिल रहे उपचार भोजन पानी दूध.वितरण आदि की जानकारी ली। श्री यादव भर्ती मरीजो से आत्मीयता से मिले उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और सिविल सर्जन को इस संबंध में आवश्यक दिशा.‍निर्देश दिए। उन्होने कहा शासन के मंशा अनुरूप सभी सुविधाए मरीजो को मिलना चाहिए।
पुलिस चौकी व्यवस्था सुढृण की जाये.. कलेक्टर ने कहा जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी पर हमेशा पुलिस कर्मी तैनात रहे यहॉ पर प्राइवेट एंबुलेस के संचालको के द्वारा मरीजो के ‍रिफर होने पर उन्हे परेशान होने की बात सामने आने पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

डॉक्टरो एवं स्टाफ की उपस्थिति समय पर सुनिश्‍चित हो.. कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटैल से कहा सभी डॉक्टर और स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल पहुचेए अस्पताल में भ्रमण के दौरान मरीजो के द्वारा कहा गया कि डॉ समय पर नही आते उन्हें अनावश्यक परेशान होना पडता है। श्री यादव ने मीटिंग के दौरान दो टूक कहा समय आये अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने सिविल सर्जन से कहा सभी की उपस्थिति सार्थक एप में ली जाये। मरीजो से जल्द से जल्द भेंट हो उनका उपचार शुरू हो जाये मरीज का प्रापर ट्रीटमेंट हो जाये। आप अच्छा करें और मरीज को भी अच्छा महसूस हो। उन्होने कहा कुछ समय के अंतराल के बाद बिना सूचना के अस्पताल पहुचेगे, निर्देशानुसार सभी व्यवस्था चुस्त.दुरूस्त होनी चाहिए।
दवा वितरण व्यवस्था बेहतर बनायी जाये.. कलेक्टर भ्रमण के दौरान दवा वितरण केंद्र पहुचे दवा ले रहे मरीजो से चर्चा की। मरीजो के द्वारा बताया गया कि दवा प्राप्त होने में काफी समय लगता है। उन्होने सिविल सर्जन से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायी जाये की मरीजो को ज्यादा इंतजार न करना पड़े इस हेतु और कर्मचारी काम में लगाये जाये।
सफाई व्यवस्था सुढृण रहे..श्री यादव ने जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए एजेंसी को हिदायत दी कि साफ.सफाई नियमित हो इसमें कौताही बर्दाश्त नही की जायेगी। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र ‍सिंह लोधी से कहा कचरा गाडी प्रत्येक दिन जिला अस्पताल पहुचकर कचरे का उठाव सुनिश्‍चित कराये।
गेट पर ऑटो आदि वाहन खडे न हो.. भ्रमण के दौरान यह बात भी बताई गई की जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ऑटो और अन्य वाहन खड़े कर ‍दिए जाते जिससे कि मरीजो और एंबुलेंस को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंधर्व सीएमएचओ डॉ आरके अठ्या सिविल सर्जन प्रहलाद पटेल एसडीओ पीडब्लूडी वर्षा मिश्रा नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिवाकर पटेल सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक तथा सोनू यादव रमाकांत बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
कलेक्टर ने समन्ना खरीदी केन्द्र का लिया जायजा...
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज गेंहूँ खरीदी केन्द्र समन्ना पहुँचे। उन्होंने यहां मौजूद किसानों से चर्चा की और यहां मौजूद किसानों का फूल माला और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

किसानों से चर्चा की स्लॉट बुकिंग के सबंध में जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को इस सबंध मे आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सौरभ गंधर्व और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी रचना प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रही। कलेक्टर श्री यादव ने कहा गेंहूँ खरीदी केन्द्रों मे मूलभूत सुविधाए सभी जगह सुदृण सुनिश्चित हो किसानों को किसी तरह की असुविधा ना होए यहां मौजूद सर्वेयर से चर्चा की और परिचय पत्र धारण करने तथा खरीदी निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हो सुनिश्चित किया जाये।
 आज समन्ना खरीदी केन्द्र में 23 किसानों स्लॉट बुकिंग हैं यहां पर 3.4 किसान मौजूद रहे जिनसे कलेक्टर श्री यादव ने चर्चा की और कहा कि अपना अनाज लाए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी रचना प्रजापति ने खरीदी केन्द्रों और परिवहन भण्डारण आदि के सबंध में जानकारी दी।

आजादी के बाद से चली आ रही मांग को मंत्री लोधी ने किया पूर्ण.. दमोह। जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नोहटा के ग्राम सूड़ा में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 73.88 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रोड का लोकार्पण किया इसके अलावा ग्राम नोहटा में भी 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले खेरमाता मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल एवं चबूतरा सेट निर्माण, 14.90 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य, 14.82 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाली सी.सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

मंत्री लोधी ने कहा कि निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। ग्राम के लोगों के द्वारा इस रोड की निरंतर की जा रही थी जिसको आज पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ है।  इस ग्राम में लगभग 15 मकान बने हुए है एवं लगभग 62 मतदाता निवास करते हैं हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इस छोटे से ग्राम को रोड की सौगात प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोहटा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव सचिव लाल सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह लोधी, उमराज सिंह लोधी, गनपत सिंह, उत्तम सिंह, परसोत्तम राय भूपेश गंधर्व घनश्याम सिंह कप्तान सिंह हेमराज सिंह अभिषेक राय उपयंत्री शिवा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments