Ticker

6/recent/ticker-posts

रफ्तार का कहर.. अनियंत्रित मिनी ट्रक सड़क छोड़ फुटपाथ पर बैठे लोगों पर चढ़ा.. एक की मौत दूसरे का गंभीर हालत में जबलपुर में इलाज जारी..

पिकअप सड़क छोड़ फुटपाथ पर पर बैठे लोगों पर चढ़ा

दमोह। जिले भर में रफ्तार के कहर के घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन रहता हो जब सड़क हादसों की खबर सामने नहीं आती हो तथा इन हादसों में किसी की जान न जाती हो। इसके बावजूद वाहन चालक हादसों से सबक लेकर गति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करते नजर नहीं आते और दुर्घटना में हाथ पैर तूड़ाने या जान गवाने जैसे हालातो के शिकार होते रहते हैं। लेकिन उपरोक्त हालत में अनेक बार राहगीर निर्दोष लोग भी वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गवा बैठते है।
ऐसे ही कुछ हालातो के बीच जिला मुख्यालय से दस किमी दूर हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर तिराहा के पास लुहर्रा गांव में रफ्तार के कहर के चलते एक ग्रामीण की मौत हो गई वही दूसरे को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुहर्रा गांव में एक दुकान के बाहर बैठे दो लोगों को अचानक आनियंत्रित हुए एक मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे इसकी चपेट में आ गए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्यू सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामलाल पिता हल्काई अहिरवार निवासी लुहर्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहा से उनको जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इधर एक्सीडेंट के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments