ओम साई राम ट्रैवल्स की इंदौर कटनी बस पलटी
दमोह। गांव देहातों से लेकर शहरी क्षेत्र में गोचर भूमि पर कब्जे के चलते मवेशियों को बैठने का कोई ठिकाना नहीं बचा है ऐसे में उनका विचरण मुख्य मार्गों पर होने के साथ सड़कों पर बसेरा आए दिन हादसों की वजह बन रहा है। ऐसे ही कुछ हालातो के बीच दमोह कटनी रोड पर गुरुवार सुबह एक यात्री बस पलट कर दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही हादसे मैं किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से कटनी
के बीच चलने वाली ओम साई राम ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 15 सीए
6377 कुम्हारी थाना अंतर्गत घाट पिपरिया के आगे अनियंत्रित होकर सड़क से
उतर कर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की घायल होने की
जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के
चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई हालांकि इस दौरान बस की स्पीड कम होने की
वजह से बस पलटने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि होने से टल गई। हालांकि
हादसे मैं बस को काफी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी लगते कुम्हारी थाना
पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल यात्रियों के नाम बुद्धू सिंह, श्याम बाई,
शिवांगी, मनीष, उमा अहिरवार नंदिनी, बंसल, वंदना, देशरानी, सुरेंद्र, कल्लू
बाई, संतोष, अशोक बंसल आदि बताए गए हैं।


0 Comments