Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप को उड़ाकर दहलाने की साजिश थी..? सीसीटीवी मैं हरियाणा पासिंग की पिकअप टक्कर मार कर भागती नजर आई..

हरियाणा पासिंग की पिकअप ने पंप में टक्कर मारी

दमोह।  क्या रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप को पिकअप से टक्कर मार कर फिल्म स्टाइल में उड़ाकर पूरे इलाके को दहलाने की साजिश थी..? या फिर कुछ और इसका खुलासा तो पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच के बाद ही हो सकेगा लेकिन पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में जो रिकॉर्डिंग हुई है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि यह महज हादसा नहीं था। क्योंकि पंप को टक्कर मारने के बाद पिकअप आराम से बैक होती है और फिर तेजी से आगे बढ़ जाती है..
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मावला पुल के समीप स्थित मां त्रिपुरी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में 8 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 03:30 यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होने के बाद अब पुलिस जांच के साथ पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पैदा कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक से पेट्रोल पंप पर आती है और पंप की नोजल मशीन को जोरदार टक्कर मारने के बाद पीछे होती है और फिर तेजी से आगे बढ़ जाती है। गनीमत रही कि चिंगारी नहीं निकली नहीं तो भीषण धमाका हो सकता था। 
समझा जा सकता है कि ड्राइवर की लापरवाही या नशे की हालत में यह हादसा नहीं हुआ है। सीसीटीवी वीडियो देखकर आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक किसी बड़ी घटना या संभावित विस्फोट को अंजाम देने की फिराक में था. लेकिन पंप संचालको की आहट पाकर पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के सीसी टीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है।  पंप के मैनेजर महेंद्र साहू ने बताया कि रात के समय लड़के सो रहे थे. अचानक से तेज आवाज सुनाई दी जैसे कोई टक्कर हुई हो तत्काल अफरा-तफरी मच गई.जिसके तुरंत सीसीटीवी कैमरों  खंगाले तो पता चला कि किसी पिकअप वाहन ने सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना पंप संचालक मनीष यादव को दी उन्होंने थाने में पहुंचकर इस घटना का आवेदन दिया है।
हरियाणा पासिंग के उपरोक्त वाहन की डिटेल में महेंद्रा बोलेरो क्रमांक HR 74 B2422 अजीम खान लावली तहसील तुरू जिला मेवात हरियाणा के नाम पर रजिस्टर्ड है । हालांकि उपरोक्त गाड़ी के दूसरे व्यक्ति को बिक जाने परंतु उसका स्वामित्व हस्तांतरण अभी तक नहीं होने की बात कहीं जा रही है।  उपरोक्त घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पंप संचालक द्वारा वाहन मालिक से संपर्क स्थापित कर नुकसान की भरपाई हेतु भी कहा गया था, परंतु उसने किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले में नगर निरीक्षक रावेंद्र बागरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments