पुनर्विचार याचिका, शिक्षक संवर्ग में खुशी की लहर
दमोह/भोपाल। मध्यप्रदेश
के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षक पात्रता
परीक्षा और वरिष्ठता से जुड़े विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते
हुए में रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दायर कर दी है। इस निर्णय से
प्रदेश के शिक्षकों में समाधान की उम्मीद और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं।
मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक, शिक्षकों के भविष्य पर मंथन बुधवार शाम
करीब 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मिल मुख्य
मंत्री डाक्टर मोहन जी यादव ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से विस्तार
से चर्चा की।
आंदोलन पर विराम, समाधान की दिशा में बढ़ते कदम बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों ने फिलहाल आंदोलन की राह पर विराम लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सरकार की प्रक्रिया पर विश्वास रखें। शिक्षक संगठनों का संदेश घबराने की जरूरत नहींः वरिष्ठता और ज्म्ज् से जुड़े मुद्दों पर शिक्षकों के हित सुरक्षित हैं। सरकार सक्रियः राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रख रही है। उम्मीद की किरणमध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और शिक्षकों की मांगों के समाधान की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर ,महामंत्री श्री राकेश गुप्ता एवं भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर सहित सभी पदाधिकारियों के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन जिलाध्यक्ष कमलेश सेन संजय पाठक वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री पारस जैन मनीष भारद्वाज भागचंद जैन संदीप सोनी महेश गुप्ता श्रीमती दीपमाला जैन नीलेश जैन, नीतेश पाठक सहित जिला इकाई दमोह ने आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

.jpeg)
0 Comments