Ticker

6/recent/ticker-posts

एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे में.. दमोह जिले के 13 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में जगह बनाकर गौरांवित किया..

 बोर्ड परीक्षा परिणाम में दमोह का शानदार प्रदर्शन

भोपाल/ दमोह। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में दमोह जिले के 13 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य (मेरिट) सूची में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करके अपने जिले विद्यालय और परिजनों को गौरान्वित किया है। इनमें हाई स्कूल परीक्षा में 8 तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा के पांच विद्यार्थी शामिल है..


हाईस्कूल परीक्षा कक्षा दसवीं की प्रावीण्य सूची में दमोह के 8 विद्यार्थियों ने जगह बनाई..

सुचित्रा मिश्रा पिता राजेश मिश्रा– 493 अंक,  सांदिपनी विद्यालय जबेरा की छात्रा ने प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त करके गौरांवित किया है..
 

 स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बिटिया की फोटो के साथ उनकी उपलब्धि को शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी है।

संस्कार पटेल पिता कैलाश पटेल – 492 अंक, मॉडल स्कूल दमोह

शुभम पटेल पिता चंद्रभान पटेल – 492 अंक,  8वां स्थान हिण्डोरिया

ओजल जैन पिता Dr अमित कुमार जैन – 491 अंक, 9 वां स्थान नव जागृति स्कूल दमोह

सौरभ अहिरवार पिता गौतम अहिरवार – 490 अंक, 10 वां स्थान उत्कृष्ट विद्यालय दमोह

 हायर सेकेंडरी परीक्षा कक्षा 12वीं की प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी दमोह के 5 विद्यार्थियों ने परचम लहराया

प्रगति असाटी पिता सुदामा असाटी – 485 अंक, गणित संकाय, 8वां स्थान उत्कृष्ट विद्यालय दमोह

निधि कुर्मी पिता सुखनंदन कुर्मी – 484 अंक, कला संकाय, 6 वां स्थान

छवि अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल – 489 अंक, वाणिज्य संकाय, 3 रा स्थान नव जागृति स्कूल दमोह

उजमा फातिमा – राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल, हिण्डोरिया

राजनंदनी लोधी पिता लखन लोधी – 482 अंक, बायोलॉजी, 10वां स्थान नव जागृति स्कूल दमोह

प्रदेश की टापर लिस्ट में शामिल दमोह जिले की तेरह प्रतिभाओं में सबसे अधिक तीन बच्चें नव जाग्रति स्कूल दमोह से है जबकि उत्कृष्ठ विद्यालय दमोह के दो बच्चों ने प्रदेश के टापरों में जगह बनाई है।

 

Post a Comment

0 Comments