Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जबलपुर रोड पर बाइकों की भिड़ंत में दो की जान गई.. मासूस बच्ची सहित चार घायल.. बाइक चालक हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान..

भीषड़ सड़क हादसे में दो की मौत, बच्ची रेफर

दमोह जबलपुर रोड पर एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई। बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरजस्त थी कि दोनों के अगले हिस्सें के परख्खचे उड़ गए। घटना स्थल की जा तस्वीरे सामने आई उसे देखकर कहा जा रहा है कि बाइक चालक यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

रविवार रात दमोह जबलपुर रोड पर बिसनाखेड़ी मार्ग पर नोहटा थाना अंतर्गत हुई इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि दो बाईकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। जिससे दोनों बाइकों को चला रहे लोगो के साथ पीछे सवार लोग भी सड़क पर गिरकर घिसटते चले गए। बताया जा रहा है एक बाइक से हेमराज लोधी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ग्राम सेमरा में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर भरत तथा तेेजी लोधी निवासी ग्वारी तथा हिनौती निवासी संतोष लोधी आ रहे थे।

 एक्सीडेंट के बाद नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटैल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया । लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी हेमराज लोधी कजला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी नीमा और 3 साल की अंजली की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर दूसरी बाइक को चला रहे भारत लोधी कि जहां मौत हो गई वहीं उनके साथ बाइक पर बैठे तेजी लोधी तथा संतोष लोधी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है वह होली के त्यौहार के पहले हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम से दोनों परिवारों में मातम पसारा हुआ है। कुल मिलाकर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार की वजह से हुए इस एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले लोग यदि हेलमेट पहने होते तो शायद सड़क पर गिरने के बाद उनके सर नहीं फटते और जान बच जाती..

Post a Comment

0 Comments