संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़वाई करोड़ों की अफीम फसल
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेला के मुडेरी में आज कई करोड़ की अफीम की खेती का खुलासा भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा किया गया। दरअसल संगठन सदस्यों को सूचना मिली कि रामप्रसाद आदिवासी निवासी ग्राम मुरारी के द्वारा लगभग चार एकड़ भूमि में अफीम की खेती कर रखी है ।संगठन सदस्यों ने तेजगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी तेजगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि वास्तव में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती को किया जा रहा था जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने बताया कि संगठन लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है उसी के तहत यह सूचना मिली थी कि यहा बड़ी मात्रा में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है जिसकी सूचना संगठन के द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए बोए गए अफीम की खेती के रकवे को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षित किया गया है।
जिस पर मजदूर लगाकर अफीम की खेती के जो पेड़ हैं उनको निकलवाया जा रहा है प्राथमिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस अफीम की खेती में एक बड़े रैकेट के शामिल होने की संभावना है। मामले की जानकारी लगने पर दमोह एसपी श्रतु कीर्ती सोमवंशी भी मौके पर पहुचे, खेत तक पहुचने के लिए फोर व्हीलर वाहन के लायक सड़क नहीं होने पर एसपी ने बाइक से मौके पर पहुचकर स्थल निरीक्षण करते हुए जानकारी ली तथा कार्यवाही के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी अरविंद जी ने बताया की मुखबीर की सूचना पर मौका स्थल पर पहुंचकर जांच के दौरान करीब तीन से चार एकड़ भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती को किया जा रहा था आरोपी राम प्रसाद आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके द्वारा बताया गया की उसके द्वारा यह अफीम की खेती की जा रही थी उन्होंने यह भी कहा की इसकी जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जायेगी और भी आरोपियों का खुलासा होगा सभी के ऊपर वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।सुबह 8 बजे बेलाताल पार्क की साफ़ सफाई करने के बाद 9 बजे से हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया. अभियान में शामिल कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा हरीश पटेल हमेशा हर स्वच्छता अभियान के साथ अपनी टीम के साथ एक नई पहल करते हैं, पहले उनने साइकिल के माध्यम से एक संदेश पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया, आज उनने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हेलमेट पहनने का संदेश जनता को दिया. एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने कहा कि टीम उम्मीद जिले में अलग-अलग जगहों पर स्वच्छता का काम करती है, कलेक्टर सर भी उसमे सहभागिता करते हैं. आज कलेक्टर सर ने हमें उम्मीद टीम की इस पहल में सहभागिता करने का मौका दिया. हमारी पूरी पुलिस टीम ने इसमें सहयोग किया. मुझे उम्मीद है पुलिस भी इस स्वच्छता के लिए प्रेरित होगी. होली के त्यौहार में हम सुरक्षा को लेकर प्रतिबध्द हैं. उम्मीद टीम जो सफाई का काम कर रही है उसमें मैं भी उम्मीद टीम से जुड़कर अपनी पुलिस टीम के माध्यम से इस काम में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति अच्छे कार्य करूंगा..
.jpeg)




0 Comments