Ticker

6/recent/ticker-posts

राहुल व प्रियंका के रिश्तों पर अशोभनीय टिप्पढ़ी का जमकर विरोध.. पुलिस को छकाते हुए कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका..

 कांग्रेस ने जलाया मंत्री विजयवर्गीय का पुतला

दमोह। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मप्र के केबिनेट मत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के ऊपर रिश्तो को लेकर की गई टिप्पणी का पूरे देश में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में दमोह जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने पुलिस को छकाते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गी का बीच सड़क पर पुतला दहन कर दिया..

इस दौरान जलते हुए पुतले को बुझाने के लिए पुलिस को जमकर मस्ककट करना पाली तथा पुलिस और कांग्रेसियों के बीच में देर तक झड़प भी होती नजर आई। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी द्वारा की गई टिप्पणी को अशोभनीय टिप्पढ़ी बताते नजर आए। यहां तक की इसे भारतीय संस्कृति एवं रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने की बात भी कांग्रेसी करते रहे ।जिलां कांग्रेस कमेटी ने इसकी घोर निन्दा करते हुए भाई बहिन के पवित्र रिेश्ते पर अमर्यादित टिप्पढ़ी पूरे भारतीय नारी सम्मान का अपमान बताया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मानक पटेल ने कैलाश विजयवर्गीय के इस निंदनीय कृत्य की कड़ी भत्र्सना करते हुये कहा कि जहां आज हम नारी शक्ति की उपासना कर नवरात्रि पर्व मना रहे है वहीं भाजपा के नेता नारी सम्मान के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनु मिश्रा तथा महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने भी विजयवर्गीय की टिप्पणी को नारी सम्मान के खिलाफ अपमानजनक बताया।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पुतला दहन में पूर्व प्रदेश सचिव परम यादव, सेवादल अध्यक्ष संजय चैरसिया, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बसंत कुशवाहा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय सेठ,  पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमला निषाद, पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष पं. नितिन मिश्रा, पूर्व प्रदेश सचिव राव लाखन सिंह, रोहन राजेन्द्र पाठक, पूर्व युवा राष्ट्रीय को आर्डिनेटर दिनेश रैकवार, अनु.जाति जिला अध्यक्ष अजय जाटव,  अरविंद अवस्थी, पप्पू कसोटिया, भूपेन्द्र अजमानी, मुकेश रोहितास, रफीक खान, मुरसलीन कुरेशी, शमीम कुरेशी, गोपाल मास्टर, राजा रौतेला, वीरेन्द्र चैबे, हेमराज भेैया सहित अनेक नेता कार्यकर्ता शामिल रहे..

Post a Comment

0 Comments