मंदिर-मरघट के विकास कार्यों के लिए 44 लाख
दमोह। दिया तले अंधेरा की कहावत एक बार फिर नवरात्र पंचमी के मौके पर चरितार्थ होते नजर आई। जटाशंकर धरमपुरा रिंग रोड मार्ग पर एक मरघट और मंदिर के 44 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जनप्रतिनिधि अधिकारियों द्वारा किया गया। लेकिन यहा की गड्डो भरी सड़क की अनदेखी पूर्व की तरह करते हुए हादसे के शिकार होने वाले स्थानीय लोगों को उनके रहमोकरम पर छोड़ दिया गया।
शहर
के जटाशंकर तिराहा से समत्रा बायपास को जोड़ने वाला रिंग रोड लंबे समय से
लोगो के लिए परेशानी की बजह बनी हुई है। डेढ़ किमी की इस रिंग रोड
की सबसे दयनीय दशा कंकाली माता मन्दिर चौराहे से शुरू हो जाती है। चौराहा
से लेकर बायपास तक सड़क पर अनेक लंबे चौड़े व गहरे गड्ढों से निकलना राहगीर
वाहन चालकों के लिए नियति बनकर रह गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया,
ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को उठाना पड़ रही है। प्रधान
मंत्री आवास न्यू दमोह क्षेत्र मैं निवास करने वाले सैकड़ो परिवारों को यह
सुगम मार्ग छोड़कर लंबा चक्कर लगाकर आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व
मंत्री और विधायक श्री जयंत मलैया अनेक पार्षद व नगर पालिका के अधिकारी आज
यहां पर 44 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करने के लिए पहुंचे थे
लेकिन आश्चर्य की बात यह रही की उनके द्वारा भी यहां की सड़क की दुर्दशा को
नजरअंदाज कर दिया गया जबकि यहीं से होकर वह कंकाली माता मंदिर परिसर
पहुंचे थे।
कमिश्नर का
रास्ता रोककर विरोध-प्रदर्शन, जनसुनवाई में शिकायत.. जबकि
स्थानीय लोग अनेक बार जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देने के साथ सीएम
हेल्प लाइन में भी अपना दुखड़ा दर्ज करा चुके हैं। सड़क के गड्ढे भरवाने व
नालियां बनवाने को लेकर मुख्य सड़क पर जाम लगा चुके है। यहा तक यहां से
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने बांदकपुर जा रहे कमिश्नर का
रास्ता रोककर विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके है। इसके बाद भी इस सड़क की दशा
सुधारने कोई ध्यान नहीं दिया गया। उल्लेखनीय की
मुख्यमंत्री के बांदकपुर जागेश्वरनाथ कॉरिडोर के भूमि पूजन आगमन के दौरान
उनके अचानक दमोह आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुधीर कोचर
ने महाराणा प्रताप चौक से जटाशंकर होते हुए कंकाली माई चौराहे से बाईपास तक
की रोड का पीडब्ल्यूडी से रातो रात डामरी करण करवा दिया था। जबकि यह पूरी
सड़क नगर पालिका की थी। इस सड़क के हालात लगातार प्रमुख अखबारों की सुर्खियां भी बनते रहे हैं लेकिन डाक के तीन पात जैसे हालात के चलते नगरपालिका के जिम्मेदारो के कानों में जू तक नही रेेंगने जैसे हालत आज भी बने हुए हैं।
विधायक श्री मलैया ने सड़क निर्माण हेतु स्वयं किया था कलेक्टर को काल.. उस समय भी कंकाली माई चौराहे से धरमपुरा तक के रिंग
रोड के हिस्से को बनवाने के लिए विधायक जयंत मलैया से लोगो ने निवेदन किया
था। जिस पर श्री मलैया ने तत्काल कलेक्टर सुधीर गुर्जर को फोन करके इस
संदर्भ में हिंदू जागरण मंच के नित्या प्यासी एवं पत्रकार राजेंद्र अटल को
कलेक्टर को पूरे हालात से अवगत कराने भेजा था। इस दौरान कलेक्टर को बताया
गया था कि इस खराब सड़क की वजह से रात में पुलिस की पेट्रोलिंग भी नहीं हो
पाती है। जबकि इस मार्ग का उपयोग रात के अंधेरे में गोवंश की तस्करी पशु वध
व अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। जिस पर कलेक्टर द्वारा रिंग
रोड के इस हिस्से को भी बनवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री
का बांदकपुर द्वारा होते ही रिंग रोड के इस हिस्से का कार्य नगर पालिका के
भरोसे छोड़ दिया गया था।
श्री मलैया के नगरी प्रशासन मंत्री कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी रिंग रोड.. प्रदेश
सरकार में नगरी प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे विधायक श्री जयंत
मलैया के कार्यकाल में हिरदेपुर से सुभाष कालोनी चौराहा, जबलपुर नाका होते
हुए जटाशंकर से धरमपुरा होकर हटा नाका तथा इमलाई बाई पास से इमलाई पथरिया
चौराहा होकर मुश्की बाबा होकर खेजरा रेल फाटक से सागर नाके पर हिरदेपुर रोड
से इस रोड को जोड़ने की महत्वाकांक्षी कार्य योजना नगर पालिका को
क्रियान्वित करने सोपी गई थी। करोड़ो की इस रिंग रोड निर्माण को टुकड़ों
टुकड़ों में निर्माण कराने वालों में उसे समय की अनेक भाजपा नेता नुमा
ठेकेदारों के नाम चर्चाओं में रहे थे।
वहीं सड़क की गुणवत्ता शुरू से ही
गड़बड़ बनी रही थी। यही वजह रही की यह रिंग रोड अनेक बार टुकड़ो टुकड़ों में
बनने के बाद भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। जबकि आवागमन के लिहाज से
शहर के सभी मार्गों को बाहर से बाहर जोड़ने के मामले में या अत्यंत उपयोगी
थी। इस रिंग रोड के हृदयपुर से लेकर सुभाष कॉलोनी चौराहे तक की जर्जर हालत
आज भी बरकरार है। वही धरमपुरा नाके से हटा नाके को जोड़ने वाले मार्ग पर
पड़ने वाली रेलवे लाइन को क्रॉस करने का आज तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है।
इधर 10 साल पहले कटनी सागर बाईपास का निर्माण होते ही धरमपुरा नाके से
कंकाली माई चौराहे के बीच के रिंग रोड को अपेक्षित छोड़ दिया गया जबकि नए
दमोह में बने प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचाने के लिए यह शहर वासियों के लिए
सबसे सुगम मार्ग था।
कंकाली माता मंदिर में जो कार्य अधूरे थे अब वह पूरे होंगे. विधायक श्री मलैया.. दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया द्वारा बजरिया 05 स्थित कंकाली माता मंदिर में दो जगह होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें 20 04 लाख रुपए की लागत से जटाशंकर स्थित मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल शेड निर्माण गार्ड रूम सहित अन्य कार्य एवं 24 लाख रुपए की लागत से कंकाली माता मंदिर में बाउंड्री वॉल शेड एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक श्री मलैया ने कहा कि कंकाली माता मंदिर में पहले भी विकास के कार्य लगातार होते रहे हैं पूर्व में यहां रोड का निर्माण कार्य किया गया था अब जो कार्य अधूरा था वह भी पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भरत पंडा ने कहा कि यहां जो भी आज तक विकास कार्य किए गए हैं वह जयंत मलैया जी द्वारा कराए गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सीएम मॉनिट योजना के तहत यह विकास कार्य कराए जा रहे हैं इनको गुणवत्ता के साथ सही समय में पूर्ण किया जाए यह हमारा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर मनीष तिवारी संजय सेन राघवेंद्र सिंह परिहार राजेंद्र चौरसिया रमाकांत बाजपेई नितिन चौरसिया सतीश जैन बाबा कपिल सोनी कविता राय गणेश जाटव रघु श्रीवास्तव मोनू राजपूत धीरज धारू शैलेंद्र चौहान हेमराज हिमानी परोचे विशाल शिवहरे महेंद्र राठौर संतोष रोहित किशु खरे सहित बड़ी तादात में पदाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी.कर्मचारी मौजूद रहे।





0 Comments