कॉलेज छात्रा के गले में युवक ने मारा चाकू
दमोह के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर गजब गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। राह चलती छात्रा के गले में चाकूबाजी की घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराश गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।फिल्म स्टाईल में घटित इस मामले की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रीप्ट जैसी ही सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह
के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राए गुरुवार शाम करीब 4 बजे कालेज से वापिस लौट रही थी तभी एक छात्रा के गले पर चाकू से प्रहार करके बदमाश भाग गया। घायल छात्रा कोतवाली पहुंची जहां से
पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर आई और उसका इलाज कराया गया। छात्रा
ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथी छात्रा के साथ कॉलेज से एक्सीलेंस
स्कूल मार्ग से होते हुए बाजार आ रही थी, तभी अशोक अठया नाम का युवक वहां
पहुंचा जो कि उसकी साथी से परिचित था। आरोपी अशोक उसकी दोस्त को ब्लैकमेल
कर रहा था, इसलिए उनके बीच विवाद होने लगा। मैंने बीच बचाव किया तो आरोपी
ने मेरे गले में चाकू मार दिया। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि छात्रा की
शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है और उसकी तलाश की जा
रही है। उपचार के बाद छात्रा को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
महज चार घंटे में पुलिस ने बरामद की पांच साल की मासूम.. दमोह
पुलिस ने बीती रात चार घंटे की सघन तलाश अभियान के बाद एक पांच साल की मासूम को सघन तलाश अभियान के बाद सकुशल बरामद करके परिजनों की मुस्कान वापिस लौटाने में सफलता हासिल की है। सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार सिंह के साथ योगदान देने वाली उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
दरअसल
बीती रात शहर के चैनपुरा इलाके से एक 5 साल की मासूम लड़की रागिनी गायब हो
गई थी। बच्ची के माता पिता देर रात करीब एक बजे कोतवाली थाने पहुंचे और
उन्होंने रिपोर्ट लिखाई कि रागिनी के पिता को घर पर छोड़ने के लिए दो लोग
आए थे जिनमें से एक अपरिचित था वो शख्स उनकी बेटी को फुल्की खिलाने के
बहाने ले गया और वापस नहीं आया, रात साढ़े नौ बजे से लड़की लापता थी।
कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शहर भर में रात के वक्त
तैनात पुलिस कर्मियों की अलग अलग टीम बनाई गई, जिस शख्स के साथ लड़की के
जाने की बात सामने आई वो शख्स बालाकोट गांव का रहने वाला था पुलिस ने गांव
में दबिश दी लेकिन वो वहां नहीं था, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और
इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें बाइक पर सवार शख्स और लापता
लड़की नजर आई, शहर भर में अलग अलग टीम काम कर रही थी और चार घंटे बाद
केंद्रीय विद्यालय के पास वो शख्स पुलिस को मिल गया जो मासूम को लेकर लापता
हुआ था। पुलिस ने राहत की सांस ली और पूछताछ में उसने लड़की के ठिकाने के
बारे में बताया लड़की पूर्ण सुरक्षित थी। मामले का खुलासा हुआ तो मालूम चला
कि नेपाल सिंह नाम का युवक रागिनी के पिता को छोड़ने आया था और बच्ची को
देखकर उसका प्रेम उमड़ा और वो उसे फुल्की खिलाने बाजार ले गया लेकिन बाजार
आने के बाद वो रस्ता भटक गया और जब उसे चैनपुरा इलाका नहीं मिला तो वो
मुकेश कालोनी ने रहने वाले अपने मामा के घर बच्ची को लेकर चला गया, सुबह
होते ही वो चैनपुरा इलाके की खोज में निकला था और पुलिस के हाथ लग गया।
राहत की बात रही कि लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। वहीं जिस तरह
से पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई उसने कुछ ही घंटों में अपनो से बिछड़ी मासूम
को मिला दिया। मासूम के मिल जाने के बाद परिवार की खुशिया लौट आई और वो
धन्यवाद दे रहा है वहीं पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना के बाद लोगों से
अपील की है कि वो बच्चों का ध्यान रखें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ आने
जाने न दें और इस तरह की घटनाओं से बचें।


0 Comments